गोसेवा सबसे बड़ा पुण्य : मनोजानंद
संवाद सूत्र, रानियां: गांव सादेवाला की गोशाला में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया। बीकानेर के
By Edited By: Published: Sat, 30 Jul 2016 06:21 PM (IST)Updated: Sat, 30 Jul 2016 06:21 PM (IST)
संवाद सूत्र, रानियां:
गांव सादेवाला की गोशाला में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया। बीकानेर के कथा वाचक मनोजानंद ने कथा का वाचन किया। इस कथा के दौरान कुलबीर सर्व महामंत्री गौशाला संघ हरियाणा एवं अजीत सिहाग सचिव ने गौशाला के प्रधान बलराम को टै्रक्टर की चाबी सौंपी। उन्होंने कहा कि गौसेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है। उन्होंने कहा कि मनुष्य में अपने कीमती समय से कुछ समय निकाल कर गौ सेवा में लगाना चाहिए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष योगेश बिश्नोई, उपाध्यक्ष जगतपाल सहारण,ओमप्रकाश कालुआना, बंसीलाल ¨सहमार, इन्द्रजीत झोरड़, आत्मा राम भांभू,रघुबीर झोरड़, हेतराम पौड़, मुखराम, महाबीर, देवीलाल, लेखराम, हरचन्द उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें