Move to Jagran APP

धार्मिक गुरु की फोटो से छेड़छाड़ करना पड़ा मंहगा

संवाद सूत्र, रानियां : व्हाट्सएप ग्रुप में धार्मिक गुरु की फोटो को गलत तरीके से पेश करना तीन लोगों

By Edited By: Published: Fri, 27 May 2016 06:07 PM (IST)Updated: Fri, 27 May 2016 06:07 PM (IST)

संवाद सूत्र, रानियां :

loksabha election banner

व्हाट्सएप ग्रुप में धार्मिक गुरु की फोटो को गलत तरीके से पेश करना तीन लोगों को महंगा पड़ा है। पुलिस ने भाजपा नेता अमरजीत ¨सह चानी की शिकायत पर ग्रुप एडमिन व दो अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी अुनसार रानियां के बलकार ¨सह रामगड़िया ने एक ग्रुप बनाया हुआ है। इस ग्रुप में उन्होंने शहर व आसपास के लगभग 50 के करीब लोगों को सदस्य बनाया है। बृहस्पतिवार शाम को इस ग्रुप के सदस्य द्वारा धार्मिक गुरु की फोटो से छेड़छाड़ करके ग्रुप में डाल दी। इस फोटो में धार्मिक गुरु के हाथ में डॉलर व अन्य अभद्र तरीके से छेड़छाड़ की है। जैसे ही यह फोटो ग्रुप में पहुंची तो यह फोटो सभी सदस्यों के पास पहुंच गई। फोटो मिलते ही ग्रुप के एक मैंबर द्वारा धार्मिक गुरु की फोटो से छेड़छाड़ की बात पर आपत्ति जताई तो ग्रुप एडमिन ने उक्त सदस्य को ग्रुप से निकाल दिया। लेकिन मामला यहीं तक सीमित नहीं रहा। धार्मिक गुरु की फोटो से छेड़छाड़ का मामला होने से ग्रुप के एक सदस्य अमरजीत ¨सह चानी व उसके साथियों ने इसकी शिकायत उसी समय रानियां थाना में दर्ज करवाई। पुलिस ने चानी की शिकायत पर ग्रुप एडमिन बलकार ¨सह रामगड़िया व दो अन्य सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

थाना प्रभारी दलीप ¨सह का कहना है कि मामला धार्मिक गुरु की फोटो से छेड़छाड़ करने का है। इस मामले को लेकर ग्रुप एडमिन बलकार ¨सह व एक अन्य व्यक्ति को थाना रानियां में बुलाकर पूछताछ की जा रही है। धार्मिक भावनाएं भड़काने में जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.