प्रधान व उप प्रधान के लिए जोड़ तोड़ शुरू
संवाद सूत्र, कालांवाली : मंडी में पालिका चुनावों के बाद अब प्रधान व उपप्रधान पद के लिए जोड़ तोड़ की
संवाद सूत्र, कालांवाली :
मंडी में पालिका चुनावों के बाद अब प्रधान व उपप्रधान पद के लिए जोड़ तोड़ की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मंडी में ज्यादातर प्रत्याशियों ने बगैर किसी पार्टी के समर्थन के आजाद चुनाव लड़ा था। चुनाव के बाद सभी पार्टी के नेताओं ने विजयी पार्षदों पर नजर रखनी शुरू कर दी है और प्रधान व उपप्रधान बनाने के प्रयास शुरू कर दिये हैं। देखा जाए तो किसी भी पार्टी के पास पूर्ण बहुमत नहीं है।
प्रधान पद अनुसुचित वर्ग के लिए आरक्षित होने के कारण वार्ड एक से चार तक के विजयी पार्षदों की पूछताछ बढ़ गई है क्योंकि एक से चार वार्ड अनुसुचित वर्ग के लिए आरक्षित है। प्रधान पद के साथ-साथ उपप्रधान पद के लिए भी दावेदारों की सूची बढ़ने लगी है। जो कोई पाषर्द समर्थन देने की बात करता है वह स्वयं को उपप्रधान बनाने की बात रखता है।
प्रधान व उपप्रधान पद के लिए बनाने के लिए भाजपा की तरफ से राजेंद्र ¨सह देसूजोधा व कांग्रेस की तरफ से शीशपाल केहरवाला व इनेलो की तरफ से विधायक बलकौर ¨सह कोशिश कर रहे है। भाजपा की तरफ से प्रधान के लिए युवा भाजपा नेता मनीष ¨जदल का नाम उभर कर सामने आया है क्योंकि मनीष ¨जदल ही एक मात्र पार्षद है जिसने भाजपा के समर्थन पर चुनाव लड़ा था। कांग्रेस की तरफ से पूर्व प्रधान राज कुमार बांसल के पुत्र हर्ष बांसल व पूर्व उपप्रधान महेश कुमार की पत्नी अनु रानी का नाम सामने आया है। वहीं इनेलो भी दोनों पदों के लिए जोड़ तोड़ कर रही है।