पौधों का जीवन मे विशेष महत्व
जागरण संवाददाता, सिरसा जीवन में पौधों का विशेष महत्व है। पौधे पर्यावरण सरक्षण में अपना महत्वपूर्ण
By Edited By: Published: Fri, 28 Aug 2015 07:58 PM (IST)Updated: Fri, 28 Aug 2015 07:58 PM (IST)
जागरण संवाददाता, सिरसा
जीवन में पौधों का विशेष महत्व है। पौधे पर्यावरण सरक्षण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते है। यह हमें ऑक्सीजन प्रदान करते है व कार्बनडाई आक्साइड जैसी हानिकारक गैसों को सोंखते है। भूमि कटाव का रोकते है, वर्षा लाने में सहायक होते है। इसलिए हमें समय-समय पर पौधारोपण करते रहना चाहिए। उक्त विचार पर्यावरण सरक्षक दीवान चंद गोयल ने गाव भम्बूर स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में पौधारोपण उपरात कही। यह पौधारोपण गाव घोड़ावाली की शहीद स्मृति नर्सरी द्वारा किया गया, जिसमें दीवान चंद गोयल के साथ-साथ अनीता रानी, राम मेहर, जीवन कुमार, किरण रानी, विनोद कुमार, अमनदीप कौर तथा समस्त स्कूल के बच्चों ने पौधारोपण किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें