गाव कुत्ताबढ़ में किसान की हत्या
जागरण संवाददाता, सिरसा : रानिया क्षेत्र के गाव कुत्ताबढ़ में सोमवार रात्रि किसान की हत्या कर दी गई।
जागरण संवाददाता, सिरसा : रानिया क्षेत्र के गाव कुत्ताबढ़ में सोमवार रात्रि किसान की हत्या कर दी गई। किसान का शव त्रिलोक सिंह की ढाणी के निकट मिला है। परिजनों ने गांव के दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार गाव कुत्ताबढ़ निवासी करीब 45 वर्षीय सुखदेव उर्फ सुखा खेतीबाड़ी करता था। परिजनों के मुताबिक सोमवार को गाव के ही रणजीत व बिट्टू तथा एक अन्य व्यक्ति सुखदेव को गाव मल्लेका में किसी पंचायत में लेकर गए थे। देर सायं तक जब वह घर नहीं आया तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। हालाकि रणजीत व बिट्टू से भी उन्होंने पूछताछ की, लेकिन वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। मंगलवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे गाव के ही पूर्व सरपंच त्रिलोक सिंह की ढाणी के पास सुखदेव का शव साइकिल के साथ पड़ा था। पूर्व सरपंच ने उन्हे आकर सूचित किया, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर आकर तथ्य जुटाए और पूरी जानकारी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया। परिजनों का आरोप है कि रणजीत व बिट्टू ने ही सुखदेव की हत्या की है और घटना के बाद से ही दोनों गाव से गायब है। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर दोनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बाद दोपहर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।