नाबालिगा से घर में घुसकर दुष्कर्म
सिरसा : शहर की जेई कालोनी में नाबालिग लड़की से घर में घुसकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है।
सिरसा : शहर की जेई कालोनी में नाबालिग लड़की से घर में घुसकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान सिरसा के प्रवीण के रूप में हुई है।
पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में लड़की ने बताया कि बीती 27 फरवरी की दोपहर वह अपने घर में अकेली थी। इसी दौरान प्रवीण जबरन घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। शाम को जब उसके पिता घर लौटे तो उन्होंने आपबीती बताई। परिजन आरोपी के खिलाफ शिकायत लेकर हुडा पुलिस चौकी पहुचे। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार मेडिकल जाच में लड़की के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो चुकी है। पुलिस ने आरोपी प्रवीण के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।