Move to Jagran APP

सरदार को पद्मश्री मिलने पर संतनगर में खुशी की लहर

संवाद सूत्र, रानिया : अंतराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सरदार सिंह को पद्मश्री अवार्ड मिलने पर क्षेत्र का हर

By Edited By: Published: Tue, 27 Jan 2015 10:41 PM (IST)Updated: Tue, 27 Jan 2015 10:41 PM (IST)
सरदार को पद्मश्री मिलने पर संतनगर में खुशी की लहर

संवाद सूत्र, रानिया : अंतराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सरदार सिंह को पद्मश्री अवार्ड मिलने पर क्षेत्र का हर व्यक्ति अपने आप को गर्व महसूस कर रहा है। प्रदेश सरकार से सरदार सिंह को भीम अवार्ड न मिलने से निराश हॉकी प्रेमी अब भारत सरकार से पद्मश्री अवार्ड मिलने पर गदगद हैं। गाव संतनगर में पिछले दो दिनों से सरदार सिंह के माता पिता को बधाई देने वालों का ताता लगा हुआ है।

loksabha election banner

सरदार सिंह क्षेत्रवासियो के दिलों पर राज करने लगा है। सरदार सिंह की हर छोटी बड़ी उपलब्धि पर गाव संतनगर के लोग ही नहीं पूरे क्षेत्र के लोग मिठाईया बाट और एक दूसरे को बधाई देकर खुशी मनाते है। सरदार सिंह को जब भी कोई अवार्ड मिलता है पूरा क्षेत्र उसे अपने सम्मान से जोड़कर देखने लगता है। अब गाव के लाल सरदार सिंह को पद्मश्री अवार्ड मिलने पर क्षेत्रवासी फूले नहीं समा रहे है। हकदार होने के बावजूद प्रदेश सरकार से भीम अवार्ड न मिलने पर क्षेत्र के हॉकी प्रेमियों में निराशा का माहौल था। हर बार हॉकी की कोई भी बात होने पर खेल प्रेमियों का यह दर्द हमेशा झलकता रहा है मगर अब भारत सरकार की ओर से पद्मश्री अवार्ड मिलने पर खेल प्रेमी गदगद हैं और उनक खुशी का कोई ठिकाना नहीं है।

गाव संतनगर में सरदार सिंह के घर बधाई देने वालों का ताता लगा हुआ है। हर कोई सरदार सिंह के परिवार से मिल खुशिया साझा कर रहा है। सरदार सिंह के पिता गुरनाम सिंह का कहना है कि पद्मश्री अवार्ड मिलना बडे़ सम्मान की बात है उन्हे अपने बेटे पर गर्व है। सरदार सिंह की माता जसवीर कौर का कहना है कि क्षेत्रवासियो की दूआ और वाहेगुरू के आशीर्वाद से ही उनके बेटे को एक के बाद एक अवार्ड और मेडल मिल रहे है। सरदार के सम्मान से उनका परिवार गदगद है। सरदार सिंह के शुरूआती कोच बलदेव सिंह का कहना है कि अंतराष्ट्रीय हॉकी में सरदार सिंह का कोई मुकाबला नहीं है। सरदार सिंह हर अवार्ड के हकदार है। शिष्य को पद्मश्री अवार्ड मिलना उनके लिए बड़े गौरव की बात है। पद्श्री अवार्ड मिलने से खुश सरदार सिंह ने कहा कि यह सतगुरू उदय सिंह का प्रताप है।

खेल प्रेमी कृष्ण अग्रवाल का कहना है कि सरदार सिंह ने हमेशा ही सिरसा जिले का मान बढ़ाया है। पहले एक के बाद एक मेडल लाकर सिरसा जिले की शान बढ़ाई और अब जिले में पहला पद्मश्री अवार्ड लाकर गर्व की असीम अनुभूति करवाई है। खेल प्रेमी मनोज डावर का कहना है कि सरदार सिंह को यह सर्वश्रेष्ठ नागरिक अवार्ड मिलने से देश के राष्ट्रीय खेल हॉकी को बढावा मिलेगा और युवाओं में हॉकी के प्रति रूझान बढ़ेगा। खेल प्रेमी कर्मजीत सिंह का कहना है क्षेत्र के बच्चे बच्चे को सरदार सिंह पर गर्व है। तरण क्लब के अध्यक्ष तरसेम सिंह का क हना है कि सरदार सिंह सिरसा जिले की शान है। विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में नाम दर्ज करवा चुके सरदार सिंह पर उन्हे नाज है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.