दुष्कर्म आरोपी साधु पर महिला से छेड़छाड़ का मामला दर्ज
जागरण संवाददाता, सिरसा : दुष्कर्म आरोपी साधु पर झोरड़नाली की एक महिला के साथ छेड़खानी करने का मामला स
जागरण संवाददाता, सिरसा : दुष्कर्म आरोपी साधु पर झोरड़नाली की एक महिला के साथ छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित महिला के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गांव झोड़ननाली में एक डेरा है। इस डेरे में फतेहाबाद निवासी 50 वर्षीय साधु प्रेमदास रह रहा है। 14 जनवरी की सुबह डेरे में भंडारा लगाया गया था। सेवा भाव से झोड़रनाली की 22 वर्षीय महिला भी गई थी। आरोप है कि वहां पर साधु प्रेमदास ने महिला के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। महिला ने बताया कि पहले तो वह लोक लाज के कारण इसकी जानकारी किसी को नहीं दी। अंदर ही अंदर वह इस घटना को लेकर घुट रही थी। सोमवार को हिम्मत कर इसकी जानकारी अपने पति को दी और सारी घटना बताई। जिसके बाद महिला के पति ने इसकी शिकायत सदर थाना में दी। पुलिस ने तुरंत ही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोर्ट से जमानत पर है साधु
साधु प्रेमदास पर गांव धनुर की एक एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज है। फिलहाल कोर्ट से वह जमानत पर है। पुलिस का कहना है कि कोर्ट में जमानत को लेकर बहस 31 जनवरी को है। कोर्ट को इस मामले में अवगत करवाया जाएगा। ताकि साधु की जमानत खारिज हो जाए।
मामला 14 जनवरी का है। केस दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की तहकीकात की जा रही है। साथ ही लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। इसके बाद ही कुछ कह सकते हैं।
-अनिल कुंडू, सदर थाना प्रभारी।