विद्यार्थियों ने ली पटाखा रहित दीपावली की शपथ
जागरण संवाददाता, सिरसा : पटाखा रहित दीपावली मनाने को लेकर अब शहर के स्कूलो में पढ़ने वाले विद्यार्थी
जागरण संवाददाता, सिरसा : पटाखा रहित दीपावली मनाने को लेकर अब शहर के स्कूलो में पढ़ने वाले विद्यार्थी आगे आ है। स्कूलों में विद्यार्थियों ने पटाखा रहित दीपावली मनाने के लिए शपथ ली।
सोमवार प्रात: राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल की मिडिल विंग में शपथ कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर स्टाफ सदस्यों ने विद्यार्थियों को शपथ दिलाई कि सभी पटाखा रहित दीपावली मनाएंगे। विद्यार्थियों ने कहा कि वह पटाखा रहित दीपावली तो मनाएंगे ही, साथ ही अन्य लोगों को भी पटाखा रहित दीपावली के लिए प्रेरित करेगे। इस मौके पर मिडिल हेड सपना वधवा, सुनील यादव ने कहा कि हमें पर्यावरण का भी ख्याल रखना चाहिए। दीपावली पर पटाखे चलाने से पर्यावरण को खतरा पैदा होता है। प्रदूषण फैलने से हमारे ही स्वास्थ्य को नुकसान होता है।
इसी प्रकार खैरपुर के आरके सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भी पटाखा रहित दीपावली मनाने के लिए शपथ दिलाई गई। स्कूल स्टाफ सदस्यों ने विद्यार्थियों को शपथ दिलाई कि वे दीपावली पर पटाखे नहीं चलाएंगे। स्कूल प्रिंसिपल शोभा अरोड़ा ने कहा कि दीपावली पर पटाखे चलाने से पर्यावरण में प्रदूषण बढ़ता है जिससे हमें सास लेने में मुश्किल होती है। इतना ही नहीं इससे आर्थिक नुकसान तो होता ही है लेकिन यदि कहीं आगजनी हो जाए तो जान को भी खतरा पैदा हो जाता है।
दीया बनाओ प्रतियोगिता में अनु प्रथम
राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय की मिडिल विंग में सोमवार को दीया बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने सुंदर दीयों का निर्माण किया। विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। दीया बनाओ प्रतियोगिता में छात्रा अनु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा तान्या, ममता, कमल, मोनी, रविंद्र और सोनू संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। स्कूल की मिडिल हेड ने पुरस्कार देकर विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया।