हॉकी में हुए रोमांचक मुकाबले
जागरण संवाददाता, सिरसा : राज्य स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन सोमवार को मुकाबले काफी
जागरण संवाददाता, सिरसा : राज्य स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन सोमवार को मुकाबले काफी रोमांचित करने वाले हुए। दूसरे दिन लड़के व लड़कियों के अंडर-17 आयु वर्ग के हॉकी के मैच करवाए गए। प्रतियोगिता में विजयी टीम के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अवसर मिलेगा।
शहीद भगत सिंह स्टेडियम में लड़कों की हॉकी में अंडर-17 आयु वर्ग में सिरसा ने जींद को 5-0 से, फतेहाबाद ने फरीदाबाद को 3-0 से, गुड़गाव ने रोहतक को 3-0 से, यमुनानगर ने अंबाला को 3-0 से, करनाल ने पलवल को 1-0 से, भिवानी ने कुरूक्षेत्र को 2-1 से, सिरसा ने पलवल को 3-0 से पराजित कर प्रतियोगिता में बढ़त बनाई है। इसी प्रकार लड़कियों के अंडर-17 आयु वर्ग में हुए हॉकी मुकाबलों में सोनीपत ने यमुनानगर को 2-0 से, झज्जार ने जींद को 2-0 से, भिवानी ने पंचकुला को 1-0 से तथा सोनीपत ने झज्जार को 4-0 से हराया।
इसी प्रकार बेसबॉल में लड़कों के अंडर-17 आयु वर्ग में भिवानी ने पंचकुला को 2-0 से, महेद्रगढ़ ने फतेहाबाद को 1-0 से, जींद ने सिरसा को 3-0 से, अंबाला ने पानीपत को 3-0 से, यमुनानगर ने भिवानी को 3-0 से, करनाल ने महेद्रगढ़ को 3-2 से तथा हिसार ने अंबाला को 7-1 से पराजित किया जबकि लड़कियों के वर्ग में जींद ने महेद्रगढ़ को 7-6 से, फतेहाबाद ने पंचकुला को 4-2 से, करनाल ने फतेहाबाद को 6-5 से तथा रोहतक ने कैथल को 3-2 से हराया। लड़कों के अंडर-41 आयु वर्ग में हिसार ने यमुनानगर को, फतेहाबाद ने पंचकुला को तथा महेद्रगढ़ ने भिवानी को हराया। प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को किया जाएगा। समापन अवसर पर विजेता व उपविजेता टीमों का सम्मानित किया जाएगा।