Move to Jagran APP

और हर राउड में बदलती रही स्थिति

जागरण संवाददाता, सिरसा : मतगणना के दौरान रविवार को हर पल स्थिति बदलती हुई नजर आई। जैसे ही किसी राउड

By Edited By: Published: Mon, 20 Oct 2014 06:24 PM (IST)Updated: Mon, 20 Oct 2014 06:24 PM (IST)
और हर राउड में बदलती रही स्थिति

जागरण संवाददाता, सिरसा : मतगणना के दौरान रविवार को हर पल स्थिति बदलती हुई नजर आई। जैसे ही किसी राउड पूरा होने की खबर आती, तो तुरत उस क्षेत्र के प्रत्याशियों पर पहले उत्सुकता, फिर चिंता या संतोष के भाव नजर आते। राउड के दौरान जो भी उतार-चढ़ाव होता, उसी अनुसार प्रत्याशियों के चेहरों के हाव-भाव भी बदलते।

loksabha election banner

हॉट सीट सिरसा : पल-पल बदली स्थिति

सिरसा विधानसभा क्षेत्र के परिणाम आए तो पल-पल स्थिति बदलती हुई नजर आई। पहले राउड में हरियाणा लोकहित पार्टी के सुप्रीमो गोपाल काडा 3133 वोट प्राप्त कर पहले स्थान पर रहे जबकि इनेलो प्रत्याशी मक्खन लाल सिंगला 2438 मतों के साथ दूसरे स्थान पर। दूसरे राउड में भी गोपाल काडा ने अपनी स्थिति बनाए रखी लेकिन तीसरे राउड में हालात में बदलाव हो गए। तीसरे राउड में इनेलो प्रत्याशी मक्खन लाल सिंगला 6769 मतों के साथ प्रथम नंबर पर आ गए जबकि गोपाल काडा सिसक कर दूसरे नंबर पर पहुंचे। इसके पास चौथे राउड में फिर स्थिति बदली। हालाकि पहले स्थान पर मक्खन लाल सिंगला ही रहे लेकिन दूसरे नंबर पर भाजपा प्रत्याशी सुनीता सेतिया आ गई। इसके बाद फिर स्थिति बदली और 6वें राउड में भाजपा प्रत्याशी सुनीता सेतिया 13425 मतों के साथ पहले नंबर पर आ गई जबकि दूसरे नंबर पर मक्खन लाल सिंगला। 10वें राउड में फिर बदले हालात और पहले स्थान पर सुनीता सेतिया के अलावा दूसरे नंबर पर गोपाल काडा पहुंच गए। 12वें राउड में गोपाल काडा 27213 मतों के साथ पहले नंबर पर आ गए जबकि सुनीता सेतिया दूसरे नंबर पर। 13वें राउड तक यही स्थिति रही लेकिन 16वें राउड में फिर हालात में बदलाव हुए। 16वें राउड में पहले नंबर पर गोपाल काडा जबकि दूसरे नंबर पर इनेलो प्रत्याशी मक्खन लाल सिंगला पहुंच गए। 17वें राउड में मक्खन लाल सिंगला ने 39 हजार 854 मतों के साथ पहली पोजिशन ले ली जबकि दूसरे नंबर पर 39648 मतों के साथ गोपाल काडा रहे। 19वें राउड में भी इनेलो प्रत्याशी 46287 मतों के साथ पहले स्थान पर रहे और जीत हासिल की जबकि दूसरे नंबर पर गोपाल काडा रहे।

कालावाली : पहले राउड से जीत की सीढ़ी

प्रात: 8 बजे जैसे ही मतगणना शुरू हुई तो लगभग सभी प्रत्याशी मतगणना केंद्र पर मौजूद थे। पहले राउड के परिणाम आए तो पता चला कि शिरोमणी अकाली दल-इनेलो गठबंधन के प्रत्याशी बलकौर सिंह ने 3743 मत प्राप्त किए और 752 से लीड की। दूसरे राउड में भी यही स्थिति रही लेकिन तीसरे राउड में भी काग्रेस प्रत्याशी 8 हजार 195 मतों के साथ आगे निकल गए। इसके बाद अगले ही राउड से पुन: गठबंधन प्रत्याशी ने बढ़त बना ली जो आखिरी राउड तक जारी रही।

डबवाली : हाट सीट ने बदली हर-पल स्थिति

डबवाली विधानसभा क्षेत्र के चुनाव परिणाम के लगभग प्रत्येक राउड ने स्थिति के उतार-चढ़ाव देखे। डबवाली क्षेत्र का पहले राउड के परिणाम आए तो पता चला कि भाजपा प्रत्याशी देव कुमार शर्मा ने 2827 मत प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि डा. केवी सिंह 2577 के साथ दूसरे स्थान पर रहे। दूसरे राड में भी यही स्थिति रही और देव कुमार शर्मा ने 5934 मत प्राप्त किए। लेकिन तीसरे राउड के परिणाम में स्थिति बदलने लगी। काग्रेस प्रत्याशी डा. केवी सिंह 8849 मत प्राप्त करते हुए पहले स्थान पर आ गए जबकि दूसरे स्थान पर डा. केवी सिंह। पाचवे राउड में भी डा. केवी सिंह अपनी जगह रहे लेकिन इस राउड में दूसरे स्थान पर भाजपा प्रत्याशी ने नहीं बल्कि इनेलो प्रत्याशी नैना सिंह चौटाला रही। छठे राउड में भी डा. केवी सिंह पहले और नैना सिंह चौटाला दूसरे स्थान पर रहे। इसी प्रकार डा. केवी सिंह ने सातवे राउड में भी दबदबा कायम रखा। लेकिन जैसे ही 15वें राउड का परिणाम सामने आया तो स्थिति उलट गई। यहा इनेलो प्रत्याशी नैना सिंह चौटाला ने 48899 मत प्राप्त कर पहले स्थान पर कब्जा कर लिया और उन्होंने डा. केवी सिंह को दूसरे स्थान पर खिसका दिया। इसके बाद नैना सिंह ने अपना स्थान कायम रखा और फाइनल राउड में नैना सिंह चौटाला ने 68029 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की।

ऐलनाबाद : मजबूती से डटे रहे अभय सिंह

ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र के परिणाम में हालाकि पहले दो राउड में भाजपा प्रत्याशी को बढ़त नजर आई लेकिन इसके बाद लगातार इनेलो प्रत्याशी अभय सिंह चौटाला आगे रहे। पहले राउड में भाजपा प्रत्याशी 3735 मतों के साथ आगे रहे। लेकिन तीसरे राउड से स्थिति बदल गई। तीसरे राउड में अभय सिंह 9171 मतों के साथ पहले नंबर पर आ गए और यह स्थिति आखिर तक नहीं बदली। अभय सिंह चौटाला लगातार प्रतिद्वद्वी को पछाड़ते रहे। फाइनल राउड में भी अभय सिंह चौटाला ने 69162 मतों के साथ जीत दर्ज की।

रानिया : शुरू से रही इनेलो की बढ़त

रानिया विधानसभा क्षेत्र के पहले राउड के साथ ही इनेलो प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित नजर आने लगी। पहले राउड में इनेलो प्रत्याशी ने 3803 मतों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया जबकि दूसरे नंबर पर 1874 मतों के साथ रणजीत सिंह रहे। दूसरे राउड में रणजीत सिंह 3343 वोटों के साथ पहले नंबर पर आ गए जबकि दूसरे नंबर पर भाजपा के जगदीश नेहरा रहे। तीसरे राउड में इनेलो प्रत्याशी रामचंद कंबोज पहले नंबर पर आ गए और उन्होंने 9474 मत प्राप्त किए जबकि दूसरे नंबर पर रणजीत सिंह रहे। तीसरे राउड में इनेलो प्रत्याशी ही आगे रहे। लगातार 14वें राउड तक इनेलो के रामचंद कंबोज पहले स्थान पर रहे जबकि दूसरे स्थान पर काग्रेस प्रत्याशी रणजीत सिंह लेकिन 18वें राउड में स्थिति बदल गई। हालाकि पहले नंबर पर इनेलो प्रत्याशी 43798 मतों के साथ पहले स्थान पर रहे जबकि हरियाणा लोकहित पार्टी के प्रत्याशी गोबिंद काडा 39 हजार 636 के साथ दूसरे नंबर पर आ गए जबकि रणजीत सिंह खिसक कर तीसरे नंबर पर चले गए।

आखिरी समय में पहुंचे अभय सिंह और नैना सिंह चौटाला

हालाकि चुनाव परिणाम के समय अन्य प्रत्याशी पूरा समय मतगणना केंद्र पर ही मौजूद रहे लेकिन डबवाली से इनेलो प्रत्याशी नैना सिंह चौटाला और ऐलनाबाद से इनेलो प्रत्याशी अभय सिंह चौटाला आखिरी समय में ही पहुंचे। उन्होंने आखिरी समय में पहुंचकर जीतने के बाद केवल सर्टिफिकेट प्राप्त किए और कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए निकल गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.