बरामदे की छत गिरी, तीन घायल
By Edited By: Published: Sun, 07 Sep 2014 07:48 PM (IST)Updated: Sun, 07 Sep 2014 07:48 PM (IST)
संवाद सूत्र, रोड़ी : गाव रोहण में शनिवार सुबह मकान की छत गिरने से मलबे के नीचे दबकर तीन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सिरसा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
सरपंच जगसीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात्रि बिजली न होने के चलते किसान गुरजंट सिंह ने बरामदे से अपनी चारपाई बाहर निकाली जबकि उसकी पत्िन सुखपाल कौर बेटी रमनदीप कौर व बेटा जगदीप तीनों बरामदे में सो रहे थे कि सुबह तीन बजे अचानक बरामदे की छत गिर गई। इससे सो रहे तीनों लोग नीचे दब गए। शोर सुनकर पहुंचे गाव वासियों ने मलबे के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया जहा उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। बताया जाता है कि जगदीप हाल ही में फौज में भर्ती हुआ है और वह इस वक्त घर पर आया हुआ था। उसने 7 सितंबर को वापस ड्यूटी पर जाना था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें