Move to Jagran APP

पुलिस लाइन में बनाए जाएंगे क्वार्टर

By Edited By: Published: Fri, 22 Aug 2014 10:28 PM (IST)Updated: Fri, 22 Aug 2014 10:28 PM (IST)

जागरण संवाददाता, सिरसा : पुलिस लाइन में पुलिस कर्मचारियों के लिए नए क्वार्टर बनाए जाएंगे। इसके लिए पुलिस कार्पोरेशन की ओर से मंजूरी मिल गई है। जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा।

loksabha election banner

जिले में पुलिस कर्मचारियों की संख्या के हिसाब से काफी समय से क्वार्टर की कमी महसूस की जा रही थी। पुलिस लाइन में क्वार्टर की संख्या कर्मचारियों के हिसाब से काफी कम है। जिसके चलते इन कर्मचारियों को क्र्वाटर अलॉट नहीं किया जा रहा था। जिन कर्मचारियों को पहले से क्वार्टर अलाट किए गए हैं वह इनमें काफी समय से रह रहे हैं। इससे नए कर्मचारियों को क्वार्टर अलॉट होने में काफी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा था। इसकी शिकायत उन्होंने कई बार अपने उच्च अधिकारियों से की थी। लेकिन क्वार्टर की संख्या कर्मचारियों के अनुपात के हिसाब से काफी कम होने के चलते इनको अलॉट करने में वे संबंधित अधिकारी अपनी असमर्थता दिखा रहे थे। इसके चलते मजबूरी में कर्मचारियों को किराये के मकान में रहना पड़ता था। इस बारे में कई बार कर्मचारियों ने अपने उच्च अधिकारियों के सामने अपनी समस्या बताई थी। इसको देखते हुए पुलिस महकमा की ओर से प्रस्ताव तैयार कर मंजूरी के लिए पुलिस कार्पोरेशन के पास भेजा गया था। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।

फिलहाल 500 क्वार्टर हैं बने

पुलिस लाइन में पहले से 500 क्वार्टर बने हुए हैं। इन क्वार्टरों में 500 परिवार पहले से ही रह रहे हैं। इसमें सबसे ज्यादा क्वार्टर सिपाही कर्मचारियों के लिए बने हुए हैं। इसके अलावा डबवाली, रोड़ी, रानियां,ऐलनाबाद में भी क्वार्टर बने हुए हैं।

143 क्वार्टर की मिली मंजूरी

पुलिस कार्पोरेशन की ओर से 143 क्वार्टर बनाने की मंजूरी मिली है। ये क्वार्टर पहले से बनाए गए क्वार्टर के पास की बनाए जाएंगे। इसमें सबसे ज्यादा सिपाही के लिए क्वार्टर बनेंगे। इसके अलावा हवलदार, थानेदार के लिए भी क्र्वाटर बनेंगे।

विभाग की ओर से क्वार्टर बनाने की मंजूरी मिल चुकी है। जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा।

-धर्मसिंह, जेई ,पुलिस कार्पोरेशन।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.