मंदिरा बेदी के साथ बर्फीले पहाड़ों में ड्राइविंग करते नजर आएंगे पहलवान संग्राम
अभिनेता व पहलवान संग्राम सिंह शुक्रवार रात एक निजी टीवी चैनल पर अभिनेत्री मंदिरा बेदी और अभिनेता वरूण शर्मा संग्राम के साथ स्टंट करते नजर आएंगे।
जेएनएन, रोहतक। रूह कंपा देने वाले बर्फीले पहाड़ों के बीच खतरनाक रोड पर रोहतक के पहलवान एवं अभिनेता संग्राम सिंह ट्रक चलाते नजर आएंगे। संग्राम के साथ अभिनेत्री मंदिरा बेदी और अभिनेता वरूण शर्मा संग्राम के साथ स्टंट करेंगे। इस शो का प्रसारण निजी चैनल पर 21 अक्टूबर को रात नौ बजे होगा।
बता दें कि इस शो में संग्राम सिंह दुनिया की सबसे ऊंची सड़क जम्मू-कश्मीर के लेह में स्थित खरदुंगला टॉप पर आठ से दस टन माल के साथ भारी वाहन पर ड्राइविंग करेंगे। ठंड में यहां तापमान शून्य से 35 डिग्री तक नीचे चला जाता है। बर्फीले मौसम में इस रोड पर ब्रेक मारना जानलेवा साबित हो सकता है।
संग्राम सिंह ने दैनिक जागरण को बताया कि निसंदेह यह शो दर्शकों को पंसद आएगा। उन्होंने बताया कि पग-पग पर दरकती बर्फ, खिसकती चट्टानों, ऊंचाई के साथ कम होती ऑक्सीजन के बीच 18,380 फीट की ऊंचाई पर यह रोड किसी खतरे से कम नहीं है।
पढ़ें : हरियाणा में काम करने पर मिलेंगे नौ हजार, खाली बैठने पर तीन हजार