'व्यर्थ के भ्रम में पड़ मूल लक्ष्य से भटक गया है मानव'
संवाद सहयोगी, कलानौर : संत निरंकारी सत्संग भवन मे रविवार को विशेष सत्संग का आयोजन किया गया। इस सत्सं
संवाद सहयोगी, कलानौर : संत निरंकारी सत्संग भवन मे रविवार को विशेष सत्संग का आयोजन किया गया। इस सत्संग कार्यक्रम की अध्यक्षता कनाडा से निरंकारी मिशन के प्रचारक टहल ¨सह ने की।
उन्होंने कहा कि आज का इंसान अपने मूल लक्ष्य से भटका हुआ है तथा व्यर्थ के भ्रम में पड़कर अपना कीमती समय व्यर्थ कर रहा है। इंसान सतगुरु की शरण में आकर आवागमन से छुटकारा पा सकता है। उन्होंने कहा कि इंसान परमात्मा की दी हुई नियामतों का शुक्रिया अदा नहीं करता, परंतु जो चीज उसे नहीं मिली उसका गिला अवश्य करता रहता है। उन्होंने जीवन में सत्संग सेवा व सिमरन पर बल देते हुए कहा कि इससे जीवन का चहुंमुखी विकास होता है एवं बुद्धिबल, विवेकबल और आत्मबल बढ़ता है तथा निरंकार का एहसास होते ही शरीर बहुत ही हल्का लगता है और निरंकार को विसार देने से मन व्यथित तथा विकृत हो जाता है इसलिए हमे पल पल प्रभु को याद रखना चाहिए।
इस अवसर पर भाजपा नेता रामअवतार वाल्मीकि, एसके भंडारी, गौरव कवातडा, नरेश वधवा, जोनल इंचार्ज चुन्नी लाल तथा ब्लॉक संयोजक राजेश खेड़ा उपस्थित रहे।