Move to Jagran APP

एक नवंबर तक हर बूथ पर होंगे बूथवीर : जय¨हद

जागरण संवाददाता, रोहतक : आम आदमी पार्टी एक नवंबर तक प्रदेश के सभी बूथ के लिए बूथवीर

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Sep 2017 01:17 AM (IST)Updated: Thu, 21 Sep 2017 01:17 AM (IST)
एक नवंबर तक हर बूथ पर होंगे बूथवीर : जय¨हद
एक नवंबर तक हर बूथ पर होंगे बूथवीर : जय¨हद

जागरण संवाददाता, रोहतक :

loksabha election banner

आम आदमी पार्टी एक नवंबर तक प्रदेश के सभी बूथ के लिए बूथवीर तैयार करेगी। आम आदमी पार्टी ने हर विधानसभा क्षेत्र के लिए संगठन मंत्री की नियुक्ति कर दी है। आप के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जय¨हद और हरियाणा के प्रभारी गोपाल राय ने संगठन मंत्रियों की सूची जारी की है।

दिल्ली में आयोजित बैठक के बाद नवीन जय¨हद ने कहा कि संगठन मंत्री की नियुक्ति में पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में 16 हजार बूथ के लिए मजबूत बूथवीर नियुक्त करके संगठन को मजबूत किया जाएगा। एक नवंबर तक संगठन को खड़ा कर दिया जाएगा। हरियाणा के प्रभारी गोपाल राय ने कहा कि हरियाणा पर आम आदमी पार्टी का मुख्य फोकस है और आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता घर-घर जाकर दिल्ली के कामों का प्रचार करेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने बेहतरीन काम किया है। यह तो तब है जब दिल्ली सरकार के पास सभी शक्तियां नहीं है। अब हरियाणा में आम आदमी पार्टी जनता को राजनीतिक विकल्प देने के लिए आ रही है। कार्यकर्ताओं को अगले विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से लोगों के बीच में जाकर काम करने की जरूरत है। नवीन जय¨हद ने

बताया कि हरियाणा सरकार के तीन साल की नाकामियों को लोगों तक लेकर जाएंगे सभी संगठन मंत्रियों ने आम आदमी पार्टी को मजबूत करने की शपथ ली। जल्द ही पूरे हरियाणा में कार्यकर्ता सम्मेलन, जिला कार्यकर्ता सम्मेलन शुरू किया जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.