15 लाख रुपये देकर सत्ता में आई भाजपा, अब हो गई खटारा : दिग्विजय
संवाद सहयोगी, महम : विदेशों में जमा काला धन लाकर हर व्यक्ति के खाते में 15 लाख रुपये जमा कर
संवाद सहयोगी, महम : विदेशों में जमा काला धन लाकर हर व्यक्ति के खाते में 15 लाख रुपये जमा करने का लालच देकर सत्ता में आई भाजपा सरकार अब खटारा साबित हो रही है। ये शब्द इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने कहे। वे हल्के के गांव सैमाण में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। वे क्षेत्र के लोगों से 25 सितंबर को चौ. देवीलाल जयंती पर भिवानी में आयोजित रैली का न्योता देने आए थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता में आने के बाद सभी वायदों को भुलाया जा रहा है। कांग्रेस पर बरसते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस का वजूद खत्म हो चुका है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र ¨सह हुड्डा अब नई पार्टी बनाने की फिराक में हैं। क्योंकि कांग्रेस में रहते हुए उनको सीबीआई का भय सताने लगा है। उन्होंने हल्के के गांव किशनगढ़, सीसर, भैणी मातो, मदीना, गद्दी खेड़ी गावों का दौरा किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सतीश नांदल, महंत सतीश दास, वेदप्रकाश भराण, सत्यप्रकाश बिसला, नरेश बड़ा भैण, सेठी, अजय मलिक, संदीप नहरा, हरज्ञान ठेकेदार, र¨वद्र सांगवान, रामदिया राठी, संजय बल्हारा, पूर्व जीएम कुलदीप अहलावत, सोनू जांगड़ा, महेंद्र सीसर, राजेश राठी, धर्म¨सह पांचाल, पप्पू भैणी भैरो, कृष्ण खत्री, सुनील उर्फ काला सरपंच, सुनिता भैणी भैरो आदि इनेलो कार्यकर्ता मौजूद रहे।