परमजीत बने कांग्रेस आइटी सेल के रोहतक शहर प्रभारी
जागरण संवाददाता, रोहतक : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी आइटी सेल की एक बैठक वरिष्ठ कांग्रेस नेता रघुब
जागरण संवाददाता, रोहतक : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी आइटी सेल की एक बैठक वरिष्ठ कांग्रेस नेता रघुबीर सैनी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में परमजीत को कांग्रेस आइटी सेल रोहतक शहर का प्रभारी नियुक्त करने पर हर्ष प्रकट किया गया। परमजीत की नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर द्वारा की गई है। बैठक में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर, प्रदेश कांग्रेस आइटी सेल के अध्यक्ष पंकज खरबंदा का आभार प्रकट किया गया। इस अवसर पर परमजीत ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है वे उस पर खरा उतरेंगे तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश सचिव सुरेंद्र ¨सधु, ¨प्रस मल्होत्रा, वरिष्ठ अधिवक्ता नरेंद्र कौशिक, किलोई हल्का प्रधान सुनील शर्मा, रोहतक शहरी प्रधान मनोज शर्मा, महेंद्र बागड़ी, कलानौर अध्यक्ष सुरेंद्र पाल, उपाध्यक्ष अनिल दहला, ¨प्रस साहनी, पंकज, मंजीत, अजय, जितेंद्र, विकास, विजय आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।