'अगर जल्दी बिजली पानी की स्थिति में सुधार नहीं तो होगा आंदोलन'
संवाद सहयोगी, महम : भाजपा शासनकाल में जनता मूलभूत सुविधाओं को तरस गई है। जनता ने भाजपा सरकार काफी उम
संवाद सहयोगी, महम : भाजपा शासनकाल में जनता मूलभूत सुविधाओं को तरस गई है। जनता ने भाजपा सरकार काफी उम्मीदें लगाकर वोट दिया था। लेकिन अब जनता पछता रही है। भाजपा सरकार हर चीज का प्रबंधन करने में पूरी तरह से विफल रही है। ये बात महम विधायक आनन्द ¨सह दांगी ने कहे। वे महम में धर्मवीर वकील के आवास पर पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि तीन साल से हम चुप इसलिए बैठे रहे कि सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी उतरे अपने किए वायदे पूरे करे। लेकिन हर रोज बिजली पानी से संबंधित बीस फोन आते हैं। बिजली पानी के लिए जनता में त्राहि-त्राहि मची है। हालात बद से बदतर हो गए हैं।
उन्होंने कहा कि पेयजल मनुष्य की सबसे बड़ी आवश्यकता है एक समय व्यक्ति रोटी के बगैर रह सकता है लेकिन पानी के बगैर नहीं रह सकता। नहरी पानी ¨सचाई के हिसाब से सात दिन का सप्ताह के हिसाब से बंटा हुआ है। लेकिन इस सरकार ने छह दिन का सप्ताह बना दिया है। तीन साल के कार्यकाल में सरकार विकास के नाम पर एक भी पैसा खर्च नहीं कर सकी है। उन्होंने कहा कि अगर जनता की मुख्य मांग बिजली पानी मुहैया करवाने में सरकार विफल रहती है तो कांग्रेस आंदोलन को बाध्य होगी।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जगत ¨सह काला, धर्मबीर वकील, भोजा राम, अशोक खुराना, डॉ. सुनील चेयरमैन बलजीत नंबरदार आदि मौजूद रहे।