Move to Jagran APP

नगर पालिका कर्मचारी संघ ने की एक दिवसीय भूख हड़ताल

फोटो संख्या : 07 - आठ और नौ जून को शहर में झाडू प्रदर्शन का लिया निर्णय - 11 जून को करनाल रैली

By JagranEdited By: Published: Tue, 23 May 2017 06:47 PM (IST)Updated: Tue, 23 May 2017 06:47 PM (IST)
नगर पालिका कर्मचारी संघ ने की एक दिवसीय भूख हड़ताल
नगर पालिका कर्मचारी संघ ने की एक दिवसीय भूख हड़ताल

फोटो संख्या : 07

loksabha election banner

- आठ और नौ जून को शहर में झाडू प्रदर्शन का लिया निर्णय

- 11 जून को करनाल रैली में बढ़ चढ़कर भाग लेने का दावा

जागरण संवाददाता, रोहतक : नगर निगम कर्मचारियों की मांगें पूरी न होने के कारण कर्मचारियों ने मंगलवार को निगम कार्यालय के बाहर एक दिन के लिए भूख हड़ताल की। नगर निगम के कर्मचारियों का आरोप है कि न तो सरकार उनकी मांगें मान रही है और न ही प्रशासन इनकी मांगों की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जिसके चलते नगर पालिका कर्मचारियों में गहरा रोष बना हुआ है। उन्होंने रोष प्रकट करते हुए 8 और 9 जून को शहर में झाडू प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।

भूख हड़ताल को संबोधित करते हुए नगर पालिका कर्मचारी संघ इकाई प्रधान संजय ने कहा कि 8 व 9 जून को शहर में झाड़ू प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा 11 जून को करनाल में होने वाली राज्य स्तरीय रैली में नगर निगम रोहतक के कर्मचारी भारी संख्या में भाग लेंगे। संजय बिडलान प्रधान ने कहा कि उनकी मुख्यमंत्री व विभाग के प्रशासनिक अधिकारियों से कई बार बातचीत हो चुकी है, लेकिन मांगों को पूरा नहीं किया। कर्मचारियों को प्रदेश सचिव, राजेंद्र चौटाला, संरक्षक रमेश, वरिष्ठ उपप्रधान बालकिशन, ताराचंद राणा, जिला उपप्रधान महेंद्र, सतीश दरोगा, अमित दरोगा, नाथी दरोगा, अंकित, जतिन, अनिल, सतीश, सतपाल, जानकी, अंजना, संतोष, शीला व विक्की बिडलान कोषाध्यक्ष ने भी संबोधित किया।

सरकार ने ये किए थे वादे

कर्मचारियों का कहना है कि सरकार ने उनके साथ कई वादे किए थे लेकिन वह पूरे नहीं किए गए हैं। इनमें कर्मचारियों को सातवें वेतन का लाभ देना, ठेका प्रथा को समाप्त करना, 15000 नियमित कर्मचारियों की भर्ती करना, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, जब तक नियमित भर्ती ना हो तब तक कच्चे कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 15000 रुपये मासिक करना आदि शामिल हैं।

भूख हड़ताल में ये हुए शामिल

भूख हड़ताल पर बैठे सदस्यों में अशोक ढुलगच, जिला प्रधान श्रवण बोहत, महासचिव अशोक थोरिया, उपप्रधान कंवल राणा, उपप्रधान रवि चड्डा, उपप्रधान राकेश राकू, उपप्रधान विरेंद्र लाला, सचिव रोशन सौदा, जिला सचिव कौशल महिला ¨वग प्रधान, राजकुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.