शहर में कैंडल मार्च निकाल कर मांगी महिलाओं की सुरक्षा
जागरण संवाददाता, रोहतक : शहर में कैंडल मार्च निकाल कर महिलाओं की सुरक्षा की मांग की गई। साझा मोर्च
जागरण संवाददाता, रोहतक :
शहर में कैंडल मार्च निकाल कर महिलाओं की सुरक्षा की मांग की गई। साझा मोर्चा के बैनर तले शहर के तमाम महिला व सामाजिक संगठनों ने रविवार को शहर में कैंडल मार्च निकाला और महिलाओं के खिलाफ बढ़ रही द¨रदगी, छेड़खानी व गुंडागर्दी जैसी घटनाओं की रोकथाम करने की मांग की। इस कैंडल मार्च में भारी संख्या में महिला व पुरुषों ने भाग लिया। इसमें सोनीपत की युवती के साथ द¨रदगी का मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चला दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिए जाने की मांग भी की गई।
साझा मोर्चा के बैनर तले सामाजिक व महिला संगठनों के अनेक सदस्य देर सांय मानसरोवर पार्क में एकित्रत हुए। यहां पर सभी संगठनों के प्रतिनिधियों ने संबोधित किया और महिलाओं की सुरक्षा की मांग की गई। संगठनों ने कहा कि महिलाएं सुरक्षित नहीं है। महिलाओं के साथ छेड़छाड़ व द¨रदगी जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं। महिलाएं खुद को सुरक्षित नहीं महसूस कर रही है। महिला सुरक्षा को लेकर सरकार की ओर से केवल बयानबाजी की जा रही है। जमीन स्तर पर आज भी हकीकत कुछ और ही है। यहां पर संबोधित करने के बाद सभी संगठनों के प्रतिनिधियों ने कैंडल मार्च शुरू किया है। मानसरोवर पार्क से शुरू किय गया यह कैंडल मार्च अशोका चौक, बजरंग भवन फाटक होते हुए डीपार्क पहुंचा। यहां पर कैंडल जला सोनीपत की युवती को श्रद्धांजलि दी गई। कैंडल मार्च निकालने वालों में रमणीक मोहन, श्वेता, सुमित, रवि, जगदीश, प्रवेश त्यागी व डॉ. सुरेंद्र भारती आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
ये संगठन हुए शामिल :
ब्रेक थ्रू संस्था, सप्तरंग संस्था, जनवादी महिला समिति, हिम्मत संस्था, छात्र एकता मंच, पथ सोसायटी, त्यागी आर्ट ग्रुप आदि संगठनों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।