श्रीराम मंदिर के भव्य निर्माण को कोई रोक नहीं सकता : डॉ. जैन
जागरण संवाददाता, रोहतक : भारत भगवा युग में प्रवेश कर रहा है आज पूरा देश रामजन्म भूमि पर भगवान राम
जागरण संवाददाता, रोहतक :
भारत भगवा युग में प्रवेश कर रहा है आज पूरा देश रामजन्म भूमि पर भगवान राम का भव्य मंदिर निर्माण देखना चाहता है। इसलिए अब अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण कोई नहीं रोक पाएगा। इसका एकमात्र मार्ग संसद में केंद्रीय कानून के द्वारा ही करना है। यह बात विश्व ¨हदु परिषद के अंतरराष्ट्रीय संयुक्त सचिव एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुरेंद्र जैन ने कही। वे यहां ¨हद नववर्ष पर आयोजित मंगल मिलन कार्यक्रम में बोल रहे थे।
¨हदू नववर्ष, शक्ति की पूजा तथा सर्वोच्च समर्पण के संकल्प का समय होता है इसे चरितार्थ करते हुए डॉ. जैन ने अपने देहदान का संकल्प लिया तथा इसका संकल्प पत्र स्वास्थ्य विज्ञान विवि रोहतक के कुलपति डॉ. कालरा, निदेशक डॉ. राकेश गुप्ता व रजिस्ट्रार डॉ. एच.के अग्रवाल को समर्पित किया।
डॉ. जैन ने श्रीराम जन्मभूमि का इतिहास बताते हुए कहा कि 1528 में बाबर ने करोड़ों ¨हदुओं के आस्था के केन्द्र श्रीराम मंदिर को तुड़वाया था तब से हिन्दू मंदिर निर्माण हेतु निरंतर संघर्ष कर रहा है। ¨हदू समाज ने 76 लड़ाइयां लड़ीं और साढ़े तीन लाख ¨हदुओं ने बलिदान दिया। विहिप द्वारा प्रारंभ किया गया संघर्ष 77वां संघर्ष है जिसमें 16 करोड़ देशभक्तों ने सहभागिता की है। भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण का हिन्दू समाज का दृढ़ संकल्प हमेशा से रहा है जो निकट भविष्य में साकार होने को है।
विहिप नेता ने राम विरोधियों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे शक्तिहीन तो हो ही चुके है, यदि अपनी इस राष्ट्रविरोधी जिद से नहीं हटे तो भारतीय राजनीति में उनका अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। ये राम विरोधी वही है जो कभी अफजल गुरु, कसाब, याकूब मेनन के साथ खड़े थे। यही लोग देश की बर्बादी के नारे लगाने वाले देशद्रोहियों का गुणगान करते हैं और भारतीय सेना की गौरवशाली सर्जिकल स्ट्राइक पर प्रश्न चिह्न लगाते है। आज रामविरोधी देश के गद्दारों के साथ खड़े होकर स्वयं राष्ट्रविरोधी बन गये है।
विश्व ¨हदू परिषद ने निर्णय लिया है कि वह एक विशाल जन जागरण कार्यक्रम के माध्यम से देश के करोड़ों ¨हदुओं को भव्य राममंदिर के निर्माण के लिए संकल्पबद्ध करेगा। 28 मार्च नववर्ष से प्रारंभ होकर यह कार्यक्रम 10 अप्रैल हनुमान जयंती तक रहेगा। देश में कम से कम 5000 स्थानों पर शोभायात्राएं एवं जनसभाएं की जायेगी। इस जागरण के बाद किसी भी प्रकार के राम विरोध को जनता स्वीकार नहंी करेगी।
इस अवसर पर विहिप प्रात समरसता प्रमुख अमित कुमार, धर्मचार्य संपर्क प्रमुख तिलकराज, जिला प्रचार प्रमुख विजय चुघ, विभाग बजरंग दल संयोजक श्रवण सैनी, जिला प्रधान शीशपाल शास्त्री, जिला सहमंत्री यज्ञदत सहित अमित, पियूष, अनुराग, चिराग, इन्द्रजीत, धनंजय आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में डॉ. जैन के द्वारा जिला सत्संग प्रमुख राकेश शर्मा के भजन संग्रह अमृत बरसा भागदस का विमोचन किया गया।