सोलो गिटार कलाकारों ने बांधा समां
जागरण संवाददाता, रोहतक : महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के स्वराज सदन में 21वीं राष्टीय युवा महोत्सव
जागरण संवाददाता, रोहतक :
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के स्वराज सदन में 21वीं राष्टीय युवा महोत्सव के दौरान चल रही संगीत विधा में वीणा, बांसुरी, तबला वादन के उपरांत रविवार की शाम कलाकारों ने सोलो गिटार की प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। इतना ही नहीं गिटार की प्रस्तुति देने आए कलाकारों का दर्शकों ने तालियां बजाकर अभिवादन किया।
रविवार को सोलो गिटार प्रतियोगिता का उदघाटन नेहरू युवा केंद्र संगठन के कार्यकारी निदेशक विरेंद्र मिश्रा ने किया। मिश्रा ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्जवलन के साथ ही मुकाबले का श्रीगणेश किया। वहीं हिसार के एएसपी राजेश कुमार ने गिटार मुकाबलों का आनंद लेकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
सोलो गिटार मुकाबलों में उडीसा, पुंडुचेरी, पंजाब, उत्तराखंड, आंध्रप्रदेश, हरियाणा, केरला, छतीसगढ, मध्यप्रदेश, गोवा, गुजरात, बिहार, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान,महाराष्ट्र, मणीपुर, तेलांगना राज्यों से आए कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। सोलो गिटार प्रतिस्पर्धा में देश के विभिन्न राज्यों से आई 18 प्रतिभागियों ने ¨हदुस्तानी, कर्नाटकी और वेस्टर्न राग की प्रस्तुतियां दी, जिनमें ¨हदुस्तानी और वेस्टर्न शास्त्रीय संगीत का दर्शकों ने पूरा लुत्फ उठाया। इतना ही नहीं
गोवा, तेलांगना, मणीपुर, हरियाणा, पंजाब के कलाकारों ने मंच से समां बांध दिया। मंच संचालन फार्मेसी विभाग की छात्रा इतिश्री भारद्वाज और संगीत विभाग की शोध छात्रा अफशा ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर संगीत विभाग के अध्यक्ष प्रो. रवि शर्मा, प्रो. डॉ. महेंद्र कुमार, समरजीत मुखर्जी, एन के नायक, जेएस ओझा सहित संगीत विधा से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।