Move to Jagran APP

दिल्ली पुलिस के सिपाही की पत्नी से अश्लीलता

जागरण संवाददाता, रोहतक : जिले में महिलाएं कहीं पर भी सुरक्षित नहीं रह गई है। गांव भालौठ में एक महिला

By Edited By: Published: Mon, 16 Jan 2017 01:00 AM (IST)Updated: Mon, 16 Jan 2017 01:00 AM (IST)
दिल्ली पुलिस के सिपाही की पत्नी से अश्लीलता

जागरण संवाददाता, रोहतक : जिले में महिलाएं कहीं पर भी सुरक्षित नहीं रह गई है। गांव भालौठ में एक महिला के साथ चार युवकों ने पहले तो छेड़छाड़ की और फिर उसके बाद आरोपियों ने जबरदस्ती भी की। महिला ने शोर मचाया तो आरोपी फरार हो गए। मौके पर एकत्रित हुए लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। हालांकि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

loksabha election banner

सदर थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला का पति दिल्ली पुलिस में सिपाही है। वहीं महिला सोनीपत के एक कॉलेज से पढ़ाई कर रही है। वह रोजाना कॉलेज आती जाती है। शनिवार को भी वह अपने कॉलेज से लौट रही थी और गांव भालौठ के आटो स्टैंड पर अपने गांव के आटो के इंतजार में खड़ी थी। काफी देर तक आटो नहीं आया। उसी समय वहां पर दो बाइक पर चार युवक आए और उन्होंने महिला को अकेली देखकर उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला अकेली होने के कारण विरोध नहीं कर सकी। जिसके बाद आरोपियों का हौसला और बढ़ गया और उन्होंने उसके साथ जबरदस्ती भी शुरू कर दी। जिसके बाद महिला ने शोर मचाया और स्थानीय लोग एकत्रित हो गए। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि महिला ने आरोपियों की एक बाइक का नंबर नोट कर लिया। जिसके जरिए पुलिस आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

वर्जन

महिला के साथ भालौठ के आटो स्टैंड पर छेड़छाड़ हुई है। पुलिस ने उसके बयानों पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी तक नहीं पकड़े गए हैं।

हेड कांस्टेबल मंजू, जांच अधिकारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.