'अंदर की बुराई को दूर करके चेतना का करें विकास'
जागरण संवाददाता, रोहतक : जनसेवा संस्थान निश्शुल्क पब्लिक स्कूल में एक सेमिनार का आयोजन किया गया।
जागरण संवाददाता, रोहतक :
जनसेवा संस्थान निश्शुल्क पब्लिक स्कूल में एक सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यातिथि के रूप में मेडिकल कॉलेज से एनाटोमी विभाग के डॉ. संजय गुप्ता ने भाग लिया व कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवामूर्ति स्वामी डॉ. परमानंद महाराज ने की।
कार्यक्रम में डॉ. संजय गुप्ता ने मानव संरचना तथा ब्रह्मांड से इसके संबंध को श्रीकृष्ण के जीवन का उदाहरण देकर समझाया। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति में असीम संभावनाएं मौजूद हैं और वह अपनी चेतना का विकास करके ऊंची उपलब्धियां हासिल कर सकता है। इसके लिए सतत प्रयास, ¨चतन व ध्यान की जरूरत है। इसके बाद स्वामी परमानंद ने मुख्यातिथि का आभार जताया व विद्यार्थियों को बताया कि गांधी या विवेकानंद बनने की सामर्थ्य प्रत्येक व्यक्ति में है। आवश्यकता है अपने अंदर की बुराई को दूर करके ध्यान द्वारा अपनी चेतना के विकास करने की। इस अवसर पर प्राचार्या सोनिया नागपाल सहित समस्त स्टाफ सदस्य व विद्यार्थी उपस्थित रहे।