Move to Jagran APP

गर्ग को चेयरमैन बनाने पर जताया आभार

जागरण संवाददाता, रोहतक : हरियाणा व्यापार मंडल के मुख्य सरंक्षक गोपाल शरण गर्ग को हरियाणा व्यापार

By Edited By: Published: Tue, 06 Dec 2016 01:21 PM (IST)Updated: Tue, 06 Dec 2016 01:21 PM (IST)

जागरण संवाददाता, रोहतक :

loksabha election banner

हरियाणा व्यापार मंडल के मुख्य सरंक्षक गोपाल शरण गर्ग को हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड का चेयरमैन बनाए जाने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल का सभी पदाधिकारियों ने आभार जताया है। हरियाणा व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री विजय गुप्ता कहा कि मंडल पिछले 30 वर्षो से व्यापारी कल्याण बोर्ड के गठन की मांग करता आ रहा है जिसे हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने व्यापारियों के मान-सम्मान को सुरक्षित रखने के लिए व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन किया और उसके नव-नियुक्त चेयरमैन के पद भी हरियाणा व्यापार मंडल के पदाधिकारी को नियुक्त कर व्यापारियों को सम्मान दिया है। गुप्ता ने बताया कि गोपाल शरण गर्ग पिछले 30 वर्षों से हरियाणा व्यापार मंडल के संस्थापक स्व. लक्ष्मी चंद गुप्ता के साथ मिलकर व्यापारियों की समस्याओं को लेकर संघर्षरत रहे हैं। वर्तमान में वे हरियाणा व्यापार मंडल के मुख्य सरंक्षक के रूप में कार्य कर रहे है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.