कर्मचारियों ने की एक दिन की सांकेतिक भूख हड़ताल
जागरण संवाददाता, रोहतक होंडा कंपनी गुड़गांव की तरफ से फरवरी को निकाले गए कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार
जागरण संवाददाता, रोहतक
होंडा कंपनी गुड़गांव की तरफ से फरवरी को निकाले गए कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। मजदूरों और कर्मचारियों के अलावा उनके परिजनों ने भी सांकेतिक हड़ताल में शामिल होने पहुंचे।
कंपनी प्रबंधन पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि हमें तत्काल ही नौकरी दी जाए। यदि नौकरी नहीं दी गई तो बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे। अनशन पर बैठने वाले शिव कुमार ने बताया कि सांकेतिक भूख हड़ताल के समर्थन में तमाम संगठन आ चुके हैं। इनका आरोप है कि रोजगार छीनने से हमें भारी दिक्कत हो रही है और परिवार भुखमरी के कगार पर आ चुके हैं। इसलिए जो भी कर्मचारी निकाले गए थे, उन्होंने अपने-अपने जिला मुख्यालयों पर भूख हड़ताल की। इस दौरान कर्मचारी महासंघ के जोगेंद्र ¨सह बल्हारा सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।