चलते-चलते सड़क पर गिरा, मौत
संवाद सहयोगी, महम : सड़क पर चलते-चलते अचानक गिरने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत का मामला संज्ञान में आया
संवाद सहयोगी, महम : सड़क पर चलते-चलते अचानक गिरने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत का मामला संज्ञान में आया है। उसकी मौके के कारणों का पता नहीं चल पाया। शव की पहचान फतेहाबाद जिला के टोहाना तहसील के गांव बोस्ती निवासी भीम ¨सह पुत्र गंगाबिशन के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक भीम ¨सह भराण रोड पर पैदल जा रहा था। इस दौरान व सड़क पर गिर गया। राहगीरों ने उसके हाथ पैर मसले। तुरंत उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को उसके पास से एक बैग बरामद किया है। जिसमें उसका राशन कार्ड था। मृतक के रिश्तेदारों के पास फोन किया गया तो उन्होंने बताया कि यह कई साल से मुंबई में रह रहा था। समाचार लिखे जाने तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया था।