सामाजिक महिला थी वीना सहगल : मनीष ग्रोवर
जागरण संवाददाता, रोहतक : ¨हदू शिक्षण संथान के प्रधान एवं भाजपा नेता राजेश सहगल एडवोकेट की माता वी
जागरण संवाददाता, रोहतक :
¨हदू शिक्षण संथान के प्रधान एवं भाजपा नेता राजेश सहगल एडवोकेट की माता वीना सहगल का रविवार को लंबी बीमारी के बाद आकस्मिक निधन हो गया। वे 84 वर्ष की थीं और अपने पीछे दो पुत्र ओर दो पुत्रियों सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनका अंतिम संस्कार रविवार को गोहाना रोड स्थित शमशान भूमि पर किया गया। उनके पार्थिव शरीर को उनके बड़े पुत्र राजेश सहगल ने मुखाग्नि दी। नवनियुक्त सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने अपनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वीना सहगल एक धार्मिक प्रवृत्ति की सामाजिक महिला थी। वे सदैव हर व्यक्ति के दुख सुख में शामिल रहती थी। उनकी अंतिम यात्रा में हरियाणा के नवनियुक्त सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर, राज्यसभा सांसद शादीलाल बत्रा, हरको बैंक के चेयरमैन गुलशन भाटिया, भाजपा के जिलाध्यक्ष अजय बंसल, पूर्व मंत्री जयनारायण खुड़िया, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश भाटिया, प्रतिभा सुमन, हरियाणा उद्योग व्यापार हित मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष अनिल भाटिया, नगर पार्षद अशोक खुराना, जयकिशन शर्मा, गुलशन ईशपुनियानी, सूरजमल किलोई, भाजपा जिलाउपाध्यक्ष जोगेंद्र सैनी, कांग्रेस नेता ललित मोहन सैनी, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शमशेर खरक, सिविल रोड़ के प्रधान सूरज रसवंत, बैंसी गांव के संरपच कृष्ण छाबड़ा, भाजपा नेता कंवल ¨सह सैनी, इनेलो नेता सुशील शर्मा, विजय आर्य सहित प्रदेशभर के प्रतिष्ठित व्यक्तियों व संस्थाओं के प्रतिनिधियों व विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिनिधियों ने श्रद्धांजलि दी।