आंदोलन की आड़ में कांग्रेस ने खेला घिनौना खेल : सीएम खट्टर
जागरण संवाददाता, रोहतक : मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर विकास एवं संदेश रैली के मंच से पूर्व मुख्यमं
जागरण संवाददाता, रोहतक :
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर विकास एवं संदेश रैली के मंच से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र ¨सह हुड्डा पर हमलावर नजर आए। उन्होंने फरवरी माह में जाट आरक्षण आंदोलन के लिए पूरी तरह से कांग्रेस को जिम्मेवार बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आरक्षण की आड़ में रोहतक, सोनीपत, झज्जर और जींद में जो खेल खेला गया, उसके लिए कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से जिम्मेदार है। लेकिन अब सरकार ऐसे लोगों के साथ सख्ताई से पेश आएगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय से लेकर प्रदेश सरकार की सुरक्षा एजेंसियां प्रदेश की जनता की सुरक्षा के लिए योजना बना रही है। अब भविष्य में जनता को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने पुराना आइटीआइ के मैदान में आयोजित विकास एवं संदेश रैली में कांग्रेस पार्टी को जमकर कोसा और प्रदेश में समान रूप से विकास कार्य करवाने का भरोसा जनता को दिया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार है, तभी से समान रूप से विकास की गंगा बह रही है। विपक्ष पर बौखलाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि सरकार भविष्य में किसी भी साजिश को सफल नहीं होने देगी।
जनता सिखाएगी सबक
इस अवसर पर वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार की पोल खुलने लगी है। नेताओं को अब तिहाड़ जेल की दीवारों नजर आने लगी है। यहीं कारण है कि भाजपा सरकार के विकास पर सवाल खड़े कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जाट आरक्षण आंदोलन की आड़ में जिसने भी साजिश रची, वो अब जनता के सामने आ रही है। जनता ऐसे षडयंत्रकारियों को सबक सिखाने का काम करेगी। वित्त मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र ¨सह हुड्डा पर राजनीतिक रोटियां सेंकने के आरोप लगाए।
किसानों को नहीं होने दी जाएगी दिक्कत
कृषि एवं पंचायत मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि हरियाणा में किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। ¨सचाई के लिए पर्याप्त नहरी पानी की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गांव के तालाबों को सीधे नहरों से जोड़ा जा रहा है ताकि तालाब पानी से लबालब भरे जा सके। गांव में गंदे पानी की निकासी के लिए थ्री पौंड सिस्टम लगाने की योजना है ताकि गंदे पानी को रि-साइकिल किया जा सके।
एक हजार करोड़ की मांगी परियोजना
स्थानीय विधायक मनीष ग्रोवर ने शहर के विकास को लेकर करीब एक हजार करोड़ की परियाजनाओं की मांग रखी। मुख्यमंत्री ने विधायक मनीष ग्रोवर द्वारा रखी गई सभी मांगों को मंजूर करते हुए शीघ्र कार्य शुरू करवाने की घोषणा की। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश भट्ट, बहादुरगढ़ से विधायक नरेश कौशिक, जिला परिषद के चेयरमैन बलराज कुंडू, महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सुमन, जिला अध्यक्ष अजय बंसल मौजूद थे।