राज्य सरकार कर रही वादाखिलाफी : यशपाल
जागरण संवाददाता, रोहतक : प्रदेश की भाजपा सरकार ने जाट आंदोलन के दौरान समाज के लोगों से कई वादे कि
जागरण संवाददाता, रोहतक :
प्रदेश की भाजपा सरकार ने जाट आंदोलन के दौरान समाज के लोगों से कई वादे किए थे, लेकिन अब उन वादों को पूरा करने में ना-नुकूर कर टाल रही है। सरकार की मंशा वादाखिलाफी की दिख रही है। समाज के युवाओं पर झूठे मुकदमे दर्ज करके गिरफ्तार किया जा रहा है। सरकार की कार्यशैली को लेकर जंतर-मंतर पर दस मई को एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। यह बात अखिल भारतीय जाट संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने कही। वे शुक्रवार को एक निजी होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने जिला के कई गांवों में जनसभा करके समाज के लोगों को जंतर-मंतर पर पहुंचने का आहवान भी किया।
यशपाल मलिक ने भाजपा सांसद राजकुमार सैनी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जाट आंदोलन को लेकर सरकार समाज को ही जिम्मेदार ठहरा रही है, लेकिन इसके लिए जिम्मेदार उनके सांसद ही हैं। प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी, तभी से सांसद राजकुमार सैनी जाट समाज के प्रति अपशब्द बोलकर माहौल खराब कर रहे थे। सरकार ने अपने ही सांसद पर लगाम नहीं लगाई। उन्होंने हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए विधायक कुलदीप बिश्नोई पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कुलदीप बिश्नोई को अपना रिश्तेदार बता रही है। प्रदेश में सभी राजनीतिक पार्टियां जाटों पर दबाव बनाने की रणनीति बना रही है, लेकिन जाट ऐसा नहीं होने देंगे। उन्होंने अप्रत्यक्ष रुप से अपने संगठन से अलग हुए हवा ¨सह सांगवान पर भी कटाक्ष किया। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष सूबे ¨सह ढाका, जिलाध्यक्ष अशोक बल्हारा, दीपक खत्री, नरेश बल्हारा, विजयदीप पंघाल, विक्रम और कृष्ण हुड्डा मौजूद रहे।