Move to Jagran APP

सर्वप्रथम महिला ही महिला को कमजोर मानती है : पूनम आर्या

जागरण संवाददाता, रोहतक : राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बेटी बचाओ यज्ञ के माध्यम से सै

By Edited By: Published: Sat, 30 Apr 2016 01:01 AM (IST)Updated: Sat, 30 Apr 2016 01:01 AM (IST)
सर्वप्रथम महिला ही महिला को कमजोर मानती है : पूनम आर्या

जागरण संवाददाता, रोहतक :

loksabha election banner

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बेटी बचाओ यज्ञ के माध्यम से सैंकड़ों छात्राओं को बेटी बचाने का संकल्प महायज्ञ का आयोजन किया गया। बेटी बचाओ अभियान की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम आर्या ने सभी छात्राओं को संकल्प दिलवाया। यज्ञ की प्रक्रिया पूनम आर्या ने संपन्न करवाई। यज्ञ की यज्ञमान विद्यालय की प्राचार्या विद्या ढाका रही। जबकि मुख्य अतिथि बेटी बचाओ अभियान की राष्ट्रीय संयोजक बहन प्रवेश आर्या रही, जबकि विशेष अतिथि कर¨मद्र कौर रही।

यज्ञ की ब्रह्मा पूनम आर्या ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए महिलाओं को अपने अंदर आत्म सम्मान व स्वाभिमान की भावना जगानी होगी, क्योंकि सर्वप्रथम महिला ही महिला को कमजोर मानती है। कन्या भ्रूण को खत्म करने का अंतिम फैसला भी महिला के ऊपर ही निर्भर होता है। यदि उस समय महिला मना कर दे तो किसी की हिम्मत नहीं की मां की कोख को कत्लगाह बना सके।

मुख्य वक्ता बेटी बचाओ अभियान की राष्ट्रीय संयोजक प्रवेश आर्या ने कहा कि मां की कोख सबसे सुरक्षित स्थान होता है एक भ्रूण के लिये। परंतु आज वहां तक भी कातिल डॉक्टर व बेरहम मां बात द्वारा मौत का फरमान जारी कर दिया गया है। जो लोग सुरक्षा का हवाला देकर बेटियों को मार देते हैं उनसे एक प्रश्न है कि जब बेटियां मां कि कोख में ही सुरक्षित नहीं रही तो बाहर समाज की जिम्मेदारी की बात तो बाद में आती है। इसलिए बेटियों को बचाने के लिये मानसिकता बदलने की जरुरत है। यदि मानसिकता बदल गई तो आंकड़े भी अपने आप बदल जाएंगे।

कार्यक्रम में महिला एवं बाल संरक्षण अधिकारी कर¨मद्र कौर ने कहा कि बाल विवाह को रोकने के लिए भी सभी को आगे आना चाहिए। प्राचार्या विद्या ढाका ने कहा कि आज बहनों को अपने आप को साबित करने की जरूरत है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संतोष, उर्मिल अहलावत, सुशीला धनखड़, अनीता फौगाट, रीमा आर्या, सीमा आर्या, इंदु आर्या आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.