Move to Jagran APP

सामाजिक सरोकार को लेकर कर्मियों को किया शिक्षित

जागरण संवाददाता, रोहतक : हरियाणा गर्व पीडब्ल्यूडी मैकेनिक वर्कर यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी स

By Edited By: Published: Fri, 29 Apr 2016 09:28 PM (IST)Updated: Fri, 29 Apr 2016 09:28 PM (IST)
सामाजिक सरोकार को लेकर कर्मियों को किया शिक्षित

जागरण संवाददाता, रोहतक :

loksabha election banner

हरियाणा गर्व पीडब्ल्यूडी मैकेनिक वर्कर यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की सिंचाई विभाग में स्कूलिंग का आयोजन किया गया। इसमें दो विषय, संगठन की जनवादी कार्यप्रणाली व कर्मचारी आंदोलन विकास और सामाजिक सरोकार को लेकर कर्मचारियों को शिक्षित करने के लिए राज्य कमेटी की तरफ से राज्य उपप्रधान जयभगवान दहिया, राज्य सहसचिव अजीत ¨सह पांचाल, राज्य कोषाध्यक्ष अंकुर ने भाग लिया। इसकी अध्यक्षता शिव कुमार धानक ने की तथा संचालन रविंद्र तलब ने किया। स्कू¨लग को संबोधित करते हुए अजित पांचाल ने बताया कि जनवाद का अर्थ है सभी के हितों का संरक्षण, अंग्रेजी में डेमोक्रेसी शब्द जनवाद व जनतंत्र के समानार्थी शब्द है। जनतंत्र में तंत्र लोकरूप को केंद्र में रखा गया है। प्राय: सरकार परस्त संगठन इसी सार जनवाद को खत्म करके अपना वर्चस्व बनाए रखने की कुचेष्ठा किया करते हैं।

दूसरे विषय कर्मचारी आंदोलन था, विकास और सामाजिक सरोकार पर जयभगवान दहिया राज्य उपप्रधान ने बताया कि कैसे कर्मचारी को अपने हकों को हासिल करने के लिए किस प्रकार सरकार से लड़ाई लड़नी चाहिए और सामाजिक कार्यो में किस प्रकार भागीदारी करनी चाहिए बारे शिक्षित किया गया। इस अवसर पर धर्मवीर हुड्डा, साहब ¨सह नांदल, सुनील आर्य, नरेश हुड्डा, बालकिशन शर्मा, महेंद्र बागड़ी, महेंद्र राठी, भजन, राजपाल, पदम, सुरेंद्र हुड्डा, नरेश, जयपाल सांपला, सुरेंद्र पहल, दिलबाग दांगी आदि कर्मचारियों ने भाग लिया। साथ ही कर्मचारियों से मई दिवस पर बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.