नर्स ने पति पर लगाया जबरन गर्भपात कराने का आरोप
जागरण संवाददाता, रोहतक : पीजीआइ में नर्स के पद पर नौकरी करने वाली एक महिला ने अपने पति समेत कई ससुरा
जागरण संवाददाता, रोहतक : पीजीआइ में नर्स के पद पर नौकरी करने वाली एक महिला ने अपने पति समेत कई ससुरालियों पर देहज उत्पीड़न और जबरन गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है शादी के बाद से ही आरोपियों ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया था। अब महिला अपने मायके में रह रही है। अर्बन स्टेट थाना पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
हाउ¨सग बोर्ड सेक्टर एक की रहने वाली प्रिया पुत्री राममेहर ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी 25 जून 2014 को गांव गुढ़ान निवासी अंग्रेज पुत्र मनफूल के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से महिला को उसके ससुरालियों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उससे अतिरिक्त दहेज की मांग की जाने लगी। महिला ने उत्पीड़न का विरोध किया तो आरोपियों ने पहले उसकी हत्या करने की धमकी दी। यहीं नहीं आरोप है कि उत्पीड़न इस हद तक बढ़ गया कि उन्होंने छह माह पूर्व महिला को खाने में जहर देकर मारने का प्रयास किया। महिला का कहना है उस दिन उसने खाना नहीं खाया। यदि वह खाना खा लेती तो उसकी मौत हो जाती। महिला का पति पर आरोप है कि वह गर्भवती थी। उसका पति इस बच्चे को जन्म नहीं दिलाना चाहता था। जिसके लिए उसने एक दिन धोखे से उसका गर्भपात करा दिया। उसे बाद में पता लगा कि उसका गर्भपात करा दिया गया है। जिसके बाद नर्स अपने मायके में आ गई। इस मामले में उसके परिजनों ने ससुराल वालों से समझौते की भी कई बार बात की, लेकिन आरोपियों ने बात करना भी उचित नहीं समझा। अब महिला की शिकायत पर अर्बन स्टेट थाना पुलिस ने पति अंग्रेज समेत भीम, अर्जुन, ममता, मीना, बाला, सोनू, ¨पटू और तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। केस में महिला ने अपहरण का भी आरोप लगाया है।
पीजीआइ की नर्स की शिकायत पर दहेज उत्पीड़न और गर्भपात कराने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। जांच शुरू कर दी गई है
बालकिशन, थाना प्रभारी अर्बन स्टेट।