शादीशुदा होते हुए युवक ने धोखे से की दूसरी शादी
जागरण संवाददाता, रोहतक : शहर की शिवम एनक्लेव कॉलोनी की रहने वाली एक महिला ने अपने पति समेत ससुरालियो
जागरण संवाददाता, रोहतक : शहर की शिवम एनक्लेव कॉलोनी की रहने वाली एक महिला ने अपने पति समेत ससुरालियों पर धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि उसका पति पहले से शादीशुदा था, लेकिन ससुरालियों व पति ने उससे और उसके परिजनों से यह बात छिपाई। शादी के बाद उसे पता लगा कि उसकी दूसरी पत्नी भी है। इसका उसने विरोध किया तो ससुरालियों ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। जिसके बाद आरोपियों ने उसे घर से भी निकाल दिया। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।
शिवम एनक्लेव कॉलोनी निवासी सतबीर की बेटी आशा की कई साल पूर्व मूल रूप से झज्जर निवासी प्रवीण कुमार के साथ शादी हुई थी। आशा ने पुलिस में शिकायत देते हुए बताया कि शादी से पूर्व उसके ससुराल वालों ने उसके परिजनों से छिपाया कि युवक की पहले भी शादी हो चुकी है। शादी होने के बाद जब आशा अपनी ससुराल में गई तो दो साल तक उससे छिपाया गया कि प्रवीण कुमार की दूसरी शादी भी हो रखी है। अचानक एक दिन प्रवीण की दूसरी पत्नी घर पर पहुंच गई और उसे पता लगा कि उसकी दूसरी शादी हो रखी है। जिसके बाद उसने विरोध करना शुरू कर दिया और अपने मायके पक्ष के लोगों को बताया। आरोप है कि ससुराल वालों ने विरोध करने पर उसे हत्या की धमकी दी। यहीं नहीं आरोपियों ने उसका उत्पीड़न भी शुरू कर दिया। ससुराल के उत्पीड़न से तंग होकर महिला अपने मायके में आ गई। जिसके बाद उसने अपने पति समेत कई ससुरालियों के खिलाफ थाने में शिकायत दी। पुलिस ने जांच की तो मामला सही पाया गया। जांच में मामला सही पाने जाने पर पति प्रवीण, माया देवी, प्रेम देवी, लाजवंती, गीता, हंसराज के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी वर्तमान में दिल्ली के बप्पानगर करोल बाग नई दिल्ली में रहते हैं। पुलिस ने अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की है।
ÞÞयह केस शुक्रवार को ही दर्ज हुआ है। इसलिए अभी केस के बारे में पूरी जानकारी नहीं है। जांच अधिकारी मुझे बनाया गया है। केस की जांच पड़ताल के बाद ही कुछ बता पाऊंगा।'
एएसआइ महेंद्र ¨सह, जांच अधिकारी।