जिम के उद्घाटन में ही टूट गई मशीन
जागरण संवाददाता, रोहतक : नगर निगम के मशीनरी की क्वालिटी पर सवाल खड़े हो गए है। शहर के पॉश एरिया सुभाष
जागरण संवाददाता, रोहतक : नगर निगम के मशीनरी की क्वालिटी पर सवाल खड़े हो गए है। शहर के पॉश एरिया सुभाष नगर के पार्क में पार्षद ने आउटडोर जिम का उद्घाटन किया। उद्घाटन के दौरान ही जिम की मशीन टूट गई। इससे खुद ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस तरह की मशीनरी खरीदी गई है।
बुधवार को वार्ड नंबर-10 स्थित सुभाष नगर पार्क में बुधवार को आउटडोर जिम का शुभारंभ पार्षद अशोक खुराना ने किया। जिम के शुभारंभ अवसर पर ही इसमें कुछ खामियां पाई गई। जिम की मशीनों की पाइप कमजोर होने के कारण वे टूट गई। जिसे देख सुभाष नगर के निवासी हैरान रह गए। शुभारंभ अवसर पर अशोक खुराना ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि शरीर स्वस्थ रहेगा तो मन भी स्वस्थ रहेगा तथा मनुष्य अधिक समय तक क्रियाशील रहेगा। उन्होंने कहा कि अच्छे स्वास्थ्य की प्राप्ति के लिए व्यायाम का सहारा लिया जाता है। इससे शरीर स्वस्थ चुस्त एवं फुर्तीला रहता है। व्यायाम के अभाव के आलस्य, रोग, बुढ़ापा आदि रोग घेर लेते है। उमंग व उत्साह कोसों दूर हो जाते है। क्षेत्र की जरूरतों को देखते हुए सुभाष नगर पार्क में आउटडोर जिसकी स्थापना की गई जिसका लाभ सभी उठा सकते है। इस अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकर्ता यशपाल धींगड़ा ने रिबन काट कर जिम का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में पुष्पा सहगल, निर्मला, सूबे ¨सह, राकेश मल्होत्रा, नरेंद्र नरवाल, विजय भुटानी, ललित सुनेजा, ¨पकी, गुलशन बहल, विजय परूथी, बिट्टी ¨सधवानी, जगदीश दुआ, सुन्दर पोपली, मदन लाल गुप्ता, प्रवीन सहगल, बिजेंद्र खरक, अशोक दुआ, सतीश हुड़िया, हरीश चावला, गिरीश चावला, राजेंद्र भाटिया आदि कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
तीन करोड़ से हुआ विकास, दो करोड़ का बाकी : खुराना
भाजपा पार्षद अशोक खुराना ने कहा कि शहर में नगर निगम द्वारा चार जिम स्थापित किए गए हैं जिसमें दो मानसरोवर पार्क एवं सुभाष पार्क वार्ड 10 में लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड में अभी तक तीन करोड़ से ज्यादा के विकास कार्य हो चुके हैं और दो करोड़ रुपये के विकास कार्य चल रहे है। जल्द ही वार्ड में सभी सड़कों, गलियों, साइड में टाइल्स लगाई जाएंगी।
शरारती बच्चों ने तोड़ दी मशीन : खुराना
अशोक खुराना ने बताया कि जिम के शुभारंभ पर कुछ शरारती बच्चों ने मशीन पर मस्ती कर रहे थे। मस्ती के दौरान ही मशीन की पाइप टूट गई। इसके लिए कंपनी के कर्मचारियों को जानकारी दे दी गई है। कल सुबह वे आकर इसे ठीक कर देंगे।