Move to Jagran APP

सुरक्षित नहीं महिलाएं, दो और बनी शिकार

जागरण संवाददाता, रोहतक : शहर में छेड़छाड़ और दुष्कर्म की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। देव कॉलोनी

By Edited By: Published: Mon, 03 Aug 2015 12:36 AM (IST)Updated: Mon, 03 Aug 2015 12:36 AM (IST)

जागरण संवाददाता, रोहतक : शहर में छेड़छाड़ और दुष्कर्म की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। देव कॉलोनी की एक महिला से उसके पति के दोस्त ने दुष्कर्म किया और उसके फोटो व्हाट्स-एप पर डाल दिए। वहीं, आइटीआइ में प्रवेश के लिए आई छात्र से चार युवकों ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपियों ने छात्रा के भाई के दोस्त के पेट में चाकू घोंप दिया। दोनों मामलों में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

loksabha election banner

केस - एक

पति से मिलने आता था, किया दुष्कर्म

पीजीआइ थाना क्षेत्र की देव कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को शिकायत दी है। उसका कहना है कि वह कॉलोनी में किराए पर मकान लेकर रहती है। कॉलोनी में रहने वाले उमेश से उसके पति की दोस्ती थी। इसके चलते उमेश उसके घर पर आता जाता था। आरोप है कि उमेश ने एक दिन महिला को अकेली पाकर दबोच लिया और उससे दुष्कर्म किया। आरोप है कि उमेश ने महिला के आपत्तिजनक फोटो उसके व्हाट्स-एप पर डाल दिए और सार्वजनिक करने की धमकी दी। महिला ने घटना की जानकारी अपने पति को दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पीड़िता का पति चला चुका है आरोपी पर गोली

लगभग दो माह पहले देव कालोनी की महिला के पति व उसके दोस्त में विवाद हुआ था। उस दौरान महिला के पति ने नए बस स्टैंड के पास स्थित होटल के सामने आरोपी पर गोली चलाई थी। हमले में आरोपी बाल-बाल बच गया था। हालांकि गोली चलाने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। शिकायत पर पुलिस ने महिला के पति को हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया था। हालांकि अब उसके पति को अदालत से जमानत मिल चुकी है। उस दौरान भी महिला को लेकर दोनों दोस्तों में विवाद की जानकारी दी गई थी।

केस - दो

मनचलों ने भाई और उसके दोस्त पर किया था हमला

डेस्क के साथियों के लिए नोट - दो माह पहले हुई घटना का सीसीटीवी रिकार्ड में ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है।

रोहतक : गांव बोहर निवासी छात्रा ने अर्बन एस्टेट थाने में दी गई शिकायत में कहा है कि 28 जुलाई को वह सेक्टर पांच स्थित आइटीआइ में प्रवेश के लिए आई थी। छात्रा का कहना है कि भाई व उसका दोस्त भी उसके साथ आए हुए थे। इस दौरान चार अज्ञात युवकों ने उससे छेड़छाड़ की। छात्रा के भाई व उसके दोस्त ने विरोध किया, तो आरोपियों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में छात्रा का भाई किसी तरह बच गया लेकिन आरोपियों ने उसके दोस्त के पेट में चाकू घोप दिया। इससे वह घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.