मदवि में शहीद भगत ¨सह युवा मोर्चा गठित
जागरण संवाददाता, रोहतक : महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में शनिवार को शहीद भगत ¨सह युवा छात्र मोर्चा क
जागरण संवाददाता, रोहतक : महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में शनिवार को शहीद भगत ¨सह युवा छात्र मोर्चा का गठन हो गया। मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की विधिवत रूप से घोषणा कर दी है। कार्यकारिणी में प्रदेशाध्यक्ष सुधीर सारण, प्रदेश प्रभारी जगपाल सनसरवाल, प्रदेश चेयरमैन, मंदीप ¨सहपुरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष कपिल पावडिया, प्रदेश महासचिव अमित कन्हेली, प्रदेश सचिव साहिल देशवाल, प्रवक्ता संजीव नांदल, कोषाध्यक्ष प्रणय दहिया, जोन एक जिसमें रोहतक झज्जर व रेवाडी के संदीप दांगी, जोन दो में सोनीपत, पानीपत व भिवानी के मोनू फरमाणा, जोन तीन में हिसार जींद, कैथल के आशीष छिक्कारा, जोन चार में महेंद्रगढ़, बहादुरगढ़, फरीदाबाद के रवि पठान को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया। नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष सुधीर सारण ने कहा कि मोर्चा प्रदेश के विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में हो रहे छात्रों के शोषण व शिक्षा का बाजारीकरण समाप्त करने के लिए कार्य करेगा। उन्होंने कहा छात्रों के हितों का हनन किसी भी प्रकार नहीं किया जाएगा। प्रदेश प्रभारी जगपाल सनसरवाल ने बताया कि संगठन का गठन जोन स्तर, विश्वविद्यालय, महाविद्यालय में एक महीने में पूरा करके 28 अगस्त को एक विशाल छात्र महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर दीपक, परमजीत, र¨वद्र, लोकेश, रोहित, रवि, अजय शास्त्री, दीपक, सुबोध, अखिल, सुमित दहिया, विजेश पांचाल, सुमित खासा, साहिल सांगवान, अमित मोर, विशाल, गौरीशंकर, अतुल आदि मौजूद रहे।