Move to Jagran APP

विश्व कुश्ती प्रतियोगिता की चयनित टीम में हरियाणा के 7 खिलाड़ी

जागरण संवाददाता, रोहतक : अमेरिका के शहर लास वेगास में होने वाली विश्व कुश्ती प्रतियोगिता के लिए सोमव

By Edited By: Published: Tue, 07 Jul 2015 01:23 AM (IST)Updated: Tue, 07 Jul 2015 04:13 AM (IST)
विश्व कुश्ती प्रतियोगिता की चयनित टीम में हरियाणा के 7 खिलाड़ी

जागरण संवाददाता, रोहतक : अमेरिका के शहर लास वेगास में होने वाली विश्व कुश्ती प्रतियोगिता के लिए सोमवार को लखनऊ के सांई सेंटर में भारतीय कुश्ती संघ ने चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें हरियाणा के सात महिला पहलवानों ने प्रथम स्थान हासिल किया। यह विश्व कुश्ती प्रतियोगिता इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसमें प्रथम छह स्थानों पर आने वाली महिला पहलवानों को सीधे ओलंपिक खेलों में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

loksabha election banner

विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 48 किलोग्राम भार वर्ग में दिनेश, 53 किलोग्राम भार वर्ग में निर्मला, 55 किलोग्राम भार वर्ग ललिता, 58 किलोग्राम भार वर्ग गीता फौगाट, 60 किलोग्राम भार वर्ग में सरिता, 63 किलोग्राम भार वर्ग में अनिता, 75 किलोग्राम भार वर्ग निक्की हरियाणा से व 69 किलोग्राम भार वर्ग में पंजाब के नवजोत ने अपना स्थान पक्का किया। प्रतियोगिता के दौरान गीता व साक्षी की कुश्ती आकर्षण का केंद्र रही। दोनों पहलवानों के आठ-आठ अंक थे, लेकिन गीता द्वारा दो अंकों की चार बार छलांग लगाने के कारण वह विजयी हुई। कुश्ती में साक्षी मलिक का प्रदर्शन बेहतर रहा। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृज भूषण ¨सह ने बताया कि यह चुनी हुई टीम अमेरिका से पहले कजाकिस्तान में एक अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेगी और इस प्रतियोगिता में दो-दो पहलवानों को भी भेजा जा सकता है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में निर्णायकों की भूमिका अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय कुश्ती रेफरी अशोक कुमार, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, सत्यदेव मलिक व हरि राम यादव द्वारा निभाई जाएगी। विजेता पहलवानों को हरियाणा कुश्ती संघ के सचिव डॉ. राज कंवर हुड्डा व अध्यक्ष सांसद दीपेंद्र ¨सह हुड्डा ने विशेष बधाई दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.