अमित शाह जनता को बताएंगे सरकार की उपलब्धियां : भाटिया
जागरण संवाददाता, रोहतक : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एवं हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर
जागरण संवाददाता, रोहतक : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एवं हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर 26 मई को करनाल में जनसभा कर भाजपा की उपलब्धियों को जनता के सामने रखेंगे। यह बात रविवार हुडा कांप्लेक्स स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकत्र्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के जिलाध्यक्ष रमेश भाटिया ने कही।
उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने देशवासियों का न केवल मनोबल बढ़ाया है बल्कि उनकों स्वाभिमान को भी मजबूत किया है।
रमेश भाटिया ने कहा कि 26 मई की जनसभा को लेकर प्रदेशवासियों में भारी जोश है। उन्होंने कहा कि इस जनसभा में जनता के हितों के लिए कई घोषणाएं की जाएंगी। बैठक में राजबीर आर्य, प्रदीप जैन, प्रवीण नारंग, सुरेंद्र बंसल, जयनारायण खुंडिया, राम अवतार वाल्मीकि, सुनील परूथी, राजबाला चहल, तरूण सन्नी शर्मा, शमशेर खरक, मनीष शर्मा, कुलविन्द्र सिक्का, पंकज छाबड़ा, रमेश चचड़ा, ज्योत्सना रोहिल्ला, अजय बंसल, धर्मवीर शर्मा, मिनाक्षी नांदल, नरेन्द्र वत्स, रमेश अत्री, रामचेत तायल, कृष्णपाल गुर्जर, देवराज सांपला, अशोक खुराना, भूषण चुघ, रवि नागपाल, डॉ. पूनम बूरा, सतीश रोहिल्ला आदि मौजूद रहे।