शासन ने मांगा हड़ताली डॉक्टरों की सूची
जच्चा-बच्चा मौत मामला.. -शनिवार को पीजीआइ प्रशासन ने आनन-फानन में भेजी 38 हड़ताली डॉक्टरों की सूची
By Edited By: Published: Sun, 24 May 2015 02:31 AM (IST)Updated: Sun, 24 May 2015 02:31 AM (IST)
जच्चा-बच्चा मौत मामला..
-शनिवार को पीजीआइ प्रशासन ने आनन-फानन में भेजी 38 हड़ताली डॉक्टरों की सूची
जागरण संवाददाता, रोहतक : पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य संस्थान यानि पीजीआइ में हड़ताल पर गए डॉक्टरों के खिलाफ सरकार कार्रवाई के मूड में दिख रही है। यहीं कारण है कि प्रशासन से हड़ताल पर चल रहे डाक्टरों की सूची मांगी है। पीजीआइ प्रशासन ने हड़ताल पर चल रहे 38 डॉक्टरों की सूची सरकार को भेज भी दी है। इतना ही नहीं सरकार को पल-पल की रिपोर्ट भी भेजी जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें