मकान कब्जाने के लिए महिला पर केरोसिन डाला
- परिवार के लोगों पर लगाया ¨जदा जलाने की कोशिश का आरोप जागरण संवाददाता, रोहतक : अर्जुन गली पाड़ा म
- परिवार के लोगों पर लगाया ¨जदा जलाने की कोशिश का आरोप
जागरण संवाददाता, रोहतक : अर्जुन गली पाड़ा मोहल्ले निवासी एक महिला पर उसके परिवार के लोगों ने केरोसिन उडे़ल दिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई और पीजीआइ ले जाया गया। महिला की बेटी ने परिवार के लोगों पर ही मकान कब्जाने की नीयत से ¨जदा जलाने की कोशिश का आरोप लगाया है।
शहर की अर्जुन गली पाड़ा मोहल्ला निवासी सुशीला देवी का कहना है कि उसकी तीन बेटियां और दो बेटे हैं। सुशीला देवी के पति का एक वर्ष पहले देहांत हो गया था। दूसरे नंबर की बेटी भूमिका सुशीला के साथ रहती है। आरोप है कि सुशीला देवी का बेटा बहू और बेटी दामाद उसके मकान पर कब्जा करना चाहते हैं। कई माह से सुशीला का बेटा बहू और बेटी दामाद मकान नाम कराने के लिए दबाव बना रहे हैं। आरोप है कि इसका विरोध करने पर शनिवार को आरोपियों ने सुशीला देवी पर ¨जदा जलाने की नीयत से केरोसिन उडेल दिया। सुशीला ने खुद को एक कमरे में बंद कर जान बचाई। केरोसिन डालने से उसकी हालत बिगड़ गई। सुशीला को उसकी बेटी भूमिका ने अस्पताल में भर्ती कराकर पुलिस को सूचना दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया गया है कि आरोपी कुछ दिन से महिला के मकान और कीमती सामान पर कब्जा जमाए बैठे थे।