देश में पैदा होने वाला हर बच्चा ¨हदू : साध्वी देवा ठाकुर
जागरण संवाददाता, रोहतक : ¨हदू महासभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष साध्वी देवा ठाकुर ने जाटों को आरक्षण देन
जागरण संवाददाता, रोहतक : ¨हदू महासभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष साध्वी देवा ठाकुर ने जाटों को आरक्षण देने की वकालत करते हुए कहा कि मुसलमान व ईसाइयों को मिलने वाले आरक्षण कोटे को समाप्त कर वह सारी सुविधाएं जाटों को दे देनी चाहिए। वे शुक्रवार को शहर में सदस्यों को संबोधित कर रही थीं।
उन्होंने कहा कि जाट समुदाय ¨हदू है और उनकी दशा बहुत खराब हो चुकी है। अस्सी फीसद जाट समुदाय खेती का काम करते हैं। मौसम की मार किसानों पर पड़ती है जिससे किसानों के खून पसीने की मेहनत पानी में मिल जाती है। उन्होंने मुसलमानों व ईसाइयों पर बरसते हुए कहा कि इन्होंने हमेशा ¨हदुओं का शोषण किया है, चाहे लव जैहाद के जरिए ¨हदू लड़कियों को बहला-फुसला कर शादी करना हो या लोभ लालच देकर धर्म परिवर्तन करवाना हो। देश में ईसाई व मुसलमान अपनी तादाद बढ़ाते जा रहे हैं जो कि ¨हदुओं के लिए ही खतरा है। भारत एक ¨हदू बाहुल्य देश है और यहां पर होने वाला हर बच्चा ¨हदू है।
उन्होंने कहा कि ईसाई मिशनरियों ने अपना जाल गांव में भी फैलाना शुरू कर रखा है जिसका उदाहरण कैमरी गांव में मकान बनाने के लिए ली जमीन को चर्च में तबदील करना और भोले भाले ग्रामीणों को लालच देकर धर्म परिवर्तन करवाना है। ¨हदू महासभा का एक शिष्टमंडल जल्द ही गृह मंत्री राजनाथ ¨सह से मिलेगा और उनसे मांग करेगा कि जहां पर ¨हदुओं की आबादी है बहां चर्च व मस्जिद निर्माण पर रोक लगनी चाहिए और उनके आरक्षण कोटे को भी समाप्त किया जाना चाहिए। इस अवसर पर ¨हदू महासभा के प्रवक्ता ललित भारद्वाज, उपाध्यक्ष धर्मपाल सिवाच, युवा प्रदेशाध्यक्ष विनोद शर्मा, डॉ. राज कुमार शर्मा, देवेंद्र कौशिक, भीम ¨सह श्योराण, दिनेश ढेसी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।