खाका तैयार, अनुमान 13 के खाते में साढ़े चार
जागरण संवाददाता, रोहतक : नगर निगम प्रशासन ने शहर में विकास का खाका तो तैयार कर लिया है लेकिन बजट की
जागरण संवाददाता, रोहतक : नगर निगम प्रशासन ने शहर में विकास का खाका तो तैयार कर लिया है लेकिन बजट की कमी विकास पर भारी पड़ रही है। निगम की तकनीकी शाखा ने पार्षदों की मांग पर करीब 13 करोड़ के अनुमान तैयार किए हैं, मगर कुछ दिनों पहले आई करोड़ों रुपये की ग्रांट में से विकास के लिए सिर्फ साढ़े चार करोड़ रुपये की शेष रह गए हैं। ऐसे में हर वार्ड में से सिर्फ चु¨नदा कार्य ही कराए जा सकते हैं। यहीं वजह है कि तकनीकी अधिकारियों ने पार्षदों से उनकी वरीयता वाले कार्यो की सूची मांगी है। पार्षद अपने वार्ड में 25 लाख रुपये तक होने वाले किसी भी कार्य को वरीयता दिखाकर पूरा करवा सकेंगे।
निगम के पास पिछले कुछ दिनों अलग-अलग मद में करीब 7 करोड़ 66 लाख रुपये खाते में आए हैं। इनमें से सिर्फ साढ़े चार करोड़ रुपये की राशि ही निगम प्रशासन विकास के लिए बचा सका है। अन्य राशि से ठेकेदारों की पेमेंट करने की प्रक्रिया जा रही है और कुछ राशि निर्माणाधीन कार्यो पर खर्च की जाएगी।
हर वार्ड में विकास कार्य कराने के लिए पार्षदों की वरीयता की शर्त रखी गई है। पार्षद जिस भी कार्य की वरीयता देंगे उसी कार्य का निगम प्रशासन की ओर से टेंडर लगा दिया जाएगा।
इन कार्यो के लिए बनाए गए एस्टीमेट
निगम की तकनीकी शाखा ने विभिन्न वार्डो में गलियों का निर्माण करने, इंटरलॉ¨कग टायल लगाने, पार्क में झूले लगाने, चारदीवारी करने, सामुदायिक केंद्र की मरम्मत करने के अनुमान तैयार किए गए हैं। इनमें अधिकांश कच्ची गलियों को पक्का करने के हैं।
वार्ड वाइज कार्यो की अनुमानित राशि का ब्योरा
वार्ड राशि
2 20.02 लाख
3 54.14 लाख
6 29.10 लाख
13 20.60 लाख
15 319.00 लाख
16 25.26 लाख
17 13.07 लाख
20 755.38 लाख
नोट: अन्य वार्डो के भी अनुमान तैयार किए जा रहे हैं।
बजट की कमी के कारण मांगी जा रही वरीयता : उपायुक्त
निगम आयुक्त शेखर विद्यार्थी का कहना है कि बजट की कमी के कारण पार्षदों से कार्यो की वरीयता सूची मांगी है। एक वार्ड में निर्धारित राशि के ही कार्य फिलहाल कराए जा सकते हैं। सरकार से ग्रांट मिलने पर अन्य विकास कार्य भी कराए जाएंगे।