गुरु रविदास का संदेश आज भी प्रासंगिक : मनीष ग्रोवर
जागरण संवाददाता, रोहतक : भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं रोहतक के विधायक मनीष ग्रोवर ने कहा है कि संतो
जागरण संवाददाता, रोहतक : भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं रोहतक के विधायक मनीष ग्रोवर ने कहा है कि संतों एवं महापुरुषों को किसी जाति व धर्म में बांधकर नहीं देखा जा सकता। ग्रोवर शुक्रवार को रोहतक रेलवे स्टेशन पर संत शिरोमणि गुरु रविदास सुधार समिति के कार्यक्रम में साध संगत को संबोधित कर रहे थे।
विधायक ने कहा कि गुरु रविदास का संदेश किसी वर्ग विशेष को नहीं है, बल्कि समूचे समाज के लिए उनके विचार महत्वपूर्ण व कारगर हैं। विधायक ग्रोवर ने पंजाब से काशी जा रहे संत रविदास के अनुयायियों का रोहतक रेलवे स्टेशन पहुंचने पर स्वागत किया और धार्मिक यात्रा के लिए उन्हें बधाई दी।
पंजाब से आई प्रीतबाला ने विधायक मनीष ग्रोवर को सरोपा भेंट किया। कार्यक्रम में आने के लिए महाराज धर्मपाल दास ने विधायक विधायक ग्रोवर का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान भाजपा नेता ओमप्रकाश बागड़ी, ईश्वर ¨सघल, धीरज चावला, जोगेंद्र सैनी, गुरू रविदास गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सुरेश राठी, सतपाल रंगा, रोहतास तंवर, प्रहलाद ¨सह, राधेकृष्ण, सुभाष गोरिया, फूल कुमार, कंवर लाल, सुनीता, सरोज, कृष्ण राठी, बिजेंद्र भनखड़, विनोद बागड़ी, कृष्ण मिस्त्री, तिलकराज, अनिल मेहरा, महेंद्र राठी, जयभगवान कटारिया, गुलाब ¨सह, शान्ति, चंद्र ¨सह, जय¨सह ¨सगल, ओमप्रकाश सिरोहा, कृष्णा, मनीष मेहरा, बलबीर राठी, सुषमा, बबली, राजरानी, जगवंती, उर्मिला, दयानंद व सुमित्रा आदि मौजूद रहे।