गांव रिटौली में वैदिक सत्संग कार्यक्रम 19 से
जागरण संवाददाता, रोहतक : भारत माता के महान सपूत क्रांतिकारी अमर शहीद पंडित राम प्रसाद 'बिस्मिल' के ब
जागरण संवाददाता, रोहतक : भारत माता के महान सपूत क्रांतिकारी अमर शहीद पंडित राम प्रसाद 'बिस्मिल' के बलिदान दिवस पर गांव रिटौली की गिरावड़ियों वाली चौपाल में तीन दिवसीय वैदिक सत्संग का आयोजन होगा। 19 से 21 दिसंबर तक आयोजित कार्यक्रम का संयोजन पूर्व पार्षद शिव कृष्ण आर्य करेंगे।
कार्यक्रम के सह-संयोजक संजय ढाका ने बताया कि तीन दिवसीय वैदिक सत्संग की अध्यक्षता सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष स्वामी आर्यवेश करेंगे। सत्संग समारोह के मुख्यातिथि राजस्थान प्रांत के सीकर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद स्वामी सुमेधानंद, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर सत्यवान, समाजसेवी राजेश सहरावत माकड़ौला गुड़़गांव होंगे। मुख्य वक्ता बेटी बचाओ अभियान की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम आर्या, सार्वदेशिक आर्य युवक परिषद हरियाणा की महामंत्री प्रवेश आर्या होंगी। संजय ने बताया कि कार्यक्रम शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चारण से सुबह 10 बजे यज्ञ से आरंभ होगा। यज्ञ के ब्रह्मा क्रांतिकारी युवा परिषद के संरक्षक वैदिक विद्वान महेंद्र ¨सह शास्त्री होंगे।