Move to Jagran APP

बदले जाएंगे रिजेक्टिड, आएंगे 50 नए कूड़ेदान

By Edited By: Published: Thu, 17 Apr 2014 01:13 AM (IST)Updated: Thu, 17 Apr 2014 01:13 AM (IST)
बदले जाएंगे रिजेक्टिड, आएंगे 50 नए कूड़ेदान

जागरण संवाददाता, रोहतक : पुराना अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में पड़े कूड़ेदान रिजेक्टिड हो गए हैं। निगम ने उनके स्थान पर नए कूड़ेदान बनाने के लिए कुरुक्षेत्र की उसी कंपनी को आदेश दे दिए हैं। निगम के आदेश पर कंपनी की ओर से कूड़ेदान बनाए जा रहे हैं। कंपनी का दावा है कि जल्द ही कूड़ेदान बना दिए जाएंगे। निगम के अधिकारियों की कमेटी जल्द ही कूड़ेदान नमूने का निरीक्षण करेगी, जिसके बाद सप्लाई शुरू हो जाएगा। निगम सूत्रों का कहना है कि कूड़ेदान मिलने के बाद उन्हें जरूरत के अनुसार शहर में बने कूड़ा संग्रहण केंद्रों पर रखवा दिया जाएगा।

loksabha election banner

2012 में खरीदे गए थे कूड़ेदान : निगम ने शहर में सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने के लिए वर्ष 2012 में 50 कूड़ेदान की खरीद करने के लिए कुरुक्षेत्र की कंपनी से अनुबंध किया था। कंपनी ने 50 कूड़ेदान सप्लाई भी कर दिए। बाद में निगम अधिकारियों ने निर्धारित शर्ताें पर खरा न उतरने का हवाला देते हुए इन सभी कूड़ेदान को रिजेक्ट कर दिया था। अधिकारियों की ओर से लाखों के कूड़ेदान रिजेक्ट होने पर कंपनी ने आरबीट्रेशन का केस दायर कर दिया लेकिन वहां पर कंपनी को हार का सामना ही करना पड़ा। केस में फैसला यह आया है कि कंपनी को इन कूड़ेदान की जगह नए कूड़ेदान बनाकर देने होंगे।

निरीक्षण होते ही होगी सप्लाई : कंपनी

कुरूक्षेत्र की न्यू भारत इंजीनियरिंग कंपनी के संचालक ने बताया कि उसके द्वारा पहले भेजे गए कूड़ेदान कुछ तकनीकी खामियों के कारण रिजेक्ट हो गए थे। इस कारण उन्हें अब 50 नए कूड़ेदान बनाकर देने होंगे। कूड़ेदान लगभग तैयार हो चुके हैं। निगम अधिकारियों की टीम के निरीक्षण में पास होने पर कूड़ेदान की सप्लाई कर दी जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.