'ईश्वर एक है और हम सब उसी की संतान'
संस, कुंड: प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के 81वें त्रिमूर्ति शिव जयंती समारोह का आयोज
संस, कुंड: प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के 81वें त्रिमूर्ति शिव जयंती समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पूर्व जिला पार्षद डॉ.अर¨वद यादव मुख्य अतिथि थे।
उन्होंने कहा कि ईश्वर एक है तथा हम सब उसी की संतान हैं। आज समस्त मानव जातियों और धर्म के नाम पर बंटा हुआ है। मानव अपने ही बंधुओं को देखकर इष्र्या के जल रहा है। वह नहीं समझ रहा हैं कि परमात्मा की भक्ति के अलावा संसार में मोक्ष प्राप्त करने का कोई ओर साधन नहीं हैं। कोई भी धर्म बांटना नहीं, बल्कि जोड़ना सिखाता हैं, लेकिन दुर्भाग्य से धर्म का मर्म समझे बिना आज का समाज जातीय संर्किणताओं में बंटा हुआ हैं। अन्य वक्ताओं में बीके कमलेश बहन, बीके एकता, बीके ब्रिजेश, बीके शालु, बीके रेणू, धर्मबीर व राम¨सह आदि ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मानव को समझना चाहिए कि जब हम सब एक ही ईश्वर की संतान हैं तो फिर आपस मे इतना मतभेद क्यों। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भगवान शिव की महिला पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए। कार्यक्रम से पूर्व सभी लोगों द्वारा संयुक्त रूप से शिव बाबा का झंडा भी फहराया गया।
इस अवसर पर पूर्व सरपंच मुंशीराम, युधिष्ठिर, रामकुमार, कमल, महेंद्र ¨सह, मास्टर दयानंद, पाल ¨सह, राजपाल व सुनील कुमार सहित बड़ी संख्या मे श्रद्धालु उपस्थित थे।