खेत दिवस पर तिलहन फसल पर दी जानकारी
जासं, रेवाड़ी: रामपुरा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से गांव मोतला कलां में खेत दिवस का आयोजन किया
जासं, रेवाड़ी: रामपुरा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से गांव मोतला कलां में खेत दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को तिलहन फसल की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रिय अनुसंधान केंद्र बावल के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. यशपाल यादव थे।
केंद्र के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. कपूर ¨सह ने बताया कि भूमि की उपजाऊ क्षमता कम न हो इसके लिए जैविक खाद, हरी खाद, वर्मिकपोस्ट व गोबर की खाद आदि का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। उन्होंने बताया कि अधिकतर किसान बिना बीजोपचार के ही बुवाई कर देते है, जिसके परिणामस्वरूप फसल में रोगों व कीड़ों का प्रकोप होने लगता है। इसे नियंत्रित करने के लिए किसान दवाइयों पर पैसा खर्च करते है। मुख्य अतिथि ने किसानों को सरसों के विभिन्न किस्मों की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने फसल में खाद व उर्वरक के उचित मात्रा में प्रयोग की जानकारी दी। बागवानी विशेषज्ञ डा.
प्रमोद यादव ने बताया कि किसान बेर व लिसोड़ा के बाग लगाकर किसान आमदनी प्राप्त कर सकते है। वैज्ञानिक डा. विश्वजीत ने आगामी फसलों मूंग, ग्वार व बाजरा की नवीनतम किस्मों की जानकारी दी। प्रसार वैज्ञानिक डा. हिम्मत कुमार ने
केंद्र की प्रमुख संचालित गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सीमित संसाधनों के उचित प्रबंधनों से कृषि व्यवसाय से अधिक आय प्राप्त कर सकते है।