Move to Jagran APP

तीन दिवसीय गीता जयंती महोत्सव का भव्य आगाज

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी: तीन दिवसीय गीता जयंती महोत्सव का बृहस्पतिवार को भव्य आगाज हुआ। बाल भवन के व

By Edited By: Published: Thu, 08 Dec 2016 06:41 PM (IST)Updated: Thu, 08 Dec 2016 06:41 PM (IST)

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी: तीन दिवसीय गीता जयंती महोत्सव का बृहस्पतिवार को भव्य आगाज हुआ। बाल भवन के विशाल प्रांगण में एक ओर जहां योग व सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों को रोमांचित किया, वहीं दूसरी ओर दिनभर गीतामय माहौल के बीच भक्ति व ज्ञान रस की धारा बही।

loksabha election banner

विधानसभा उपाध्यक्ष संतोष यादव ने बतौर मुख्य अतिथि समारोह में शिरकत की। अपने ओजस्वी संबोधन में गीता को समस्त प्राणी जगत का गीत और भारतीय संस्कृति की रीत बताते हुए दावा किया कि इस महाग्रंथ की शिक्षाएं विश्व को आतंकवाद मुक्त बनाने में सक्षम हैं।

संतोष ने कहा कि हरियाणा ने अंतरराष्ट्री स्तर का समारोह आयोजित कर एक बड़ी पहल की है। आने वाले समय में विश्व के अन्य देश खुद पहल करेंगे। उन्होंने कहा कि आतंकवाद से पीड़ित दुनिया भारत व भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर देख रही है। गीता से मिले संस्कारों के बल पर ही भारत वैश्विक भूमिका निभाने के लिए तैयार है।

यादव ने कहा कि गीता समस्त ग्रंथों का सार है। हमारा गीत गीता है। हमारी रीत गीता है। हमारी जीवन पद्धति गीता है। हर प्राणी के लिए समस्त सार गीता है। आज भागदौड़ भरी ¨जदगी में हर व्यक्ति गीता की ओर देख रहा है। गीता के प्रति यह भाव आज से नहीं है, बल्कि महात्मा गांधी जैसे महान नेताओं ने गीता की महिमा का उल्लेख किया है। गांधी जी गीता को मां समान मानते थे। जिस तरह दुनिया ने योग की महत्ता को पहचाना है। आने वाले समय में उसी तरह गीता की महत्ता भी लोग समझेंगे।

समारोह के अध्यक्ष स्वामी शरणानंद ने गीता के संदेश को काव्य के माध्यम से सरलता से लोगों को समझाया। उन्होंने कहा कि गीता जीवन का उद्देश्य बताती है। प्रथम दिन के समापन से पूर्व शंखनाद गूंजा तथा साथ ही श्लोकोच्चारण ने लोगों को आध्यात्म रस से सरोबार कर दिया।

---

गणमान्य लोगों की रही मौजूदगी

तीन दिवसीय समारोह के पहले दिन भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ओपी ग्रोवर, प्रदेश प्रवक्ता वीर कुमार यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष अर¨वद यादव, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश खोला, निगरानी समिति गुड़गांव के अध्यक्ष लक्ष्मण ¨सह यादव, जिला प्रधान योगेंद्र पालीवाल, मानव सेवा संस्थान के ब्रह्मानंद जी, अजय मित्तल, रिपुदमन गुप्ता व एमपी गोयल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त डा. यश गर्ग, एसडीएम कुशल कटारिया, सीटीएम बिजेंद्र ¨सह व अन्य अधिकारी मौजूद थे। मंच संचालन सत्यबीर नाहडिया ने किया। इससे पूर्व संतोष यादव ने विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.